For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENGW vs INDW: ब्रिस्टल टेस्ट में शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, डेब्यू टेस्ट में नाम किये बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंग्लैंड और भारत की महिला क्रिकेट टीम के बीच इस समय ब्रिस्टल के मैदान पर 7 साल बाद पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 396 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है। इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए पहली पारी में 9 विकेट खोकर 396 रन बनाये और पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड के लिये कप्तान हीथर नाइट (95), सलामी बल्लेबाज टॉम ब्यूमॉन्ट (66) और सोफिया डंकली (नाबाद 74) ने अर्धशतकीय पारियां खेलने का काम किया तो वहीं पर नैटली स्कीवर (42) और एन्या श्रुबसोल (47) ने भी अहम पारियां खेलने का काम किया।

और पढ़ें: 'जब खेलूंगा वो पारी तो हो जायेगी सबकी बोलती बंद', नितिश राणा को याद आया ऋषभ पंत के करियर का लो फेज

वहीं जवाब में भारतीय टीम के लिये स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने शानदार आगाज करते हुए पहले विकेट के लिये 167 रनों की साझेदारी कर टीम को बेहद मजबूत शुरुआत दिलाने का काम किया। भारतीय महिला टीम के लिये डेब्यू कर रही शैफाली वर्मा ने अपने पहले ही मैच में अर्धशतक लगाने का काम किया तो वहीं पर स्मृति मंधाना ने भी अपने दूसरे टेस्ट मैच में पहला अर्धशतक लगाने का काम किया।

और पढ़ें: शुबमन गिल ने किया अपने प्लान का खुलासा, बताया- कैसे गेंदबाजों को ढकेलेंगे बैकफुट पर

खास लिस्ट में शामिल हुई शैफाली वर्मा

खास लिस्ट में शामिल हुई शैफाली वर्मा

अपनी इस पारी के साथ ही शैफाली वर्मा ने ब्रिस्टल के मैदान पर इतिहास रचने का काम किया और टेस्ट क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये। शैफाली वर्मा ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में डेब्यू करते हुए सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने के मामले दूसरी सबसे युवा महिला खिलाड़ी बन गई हैं। शैफाली वर्मा ने 17 साल 140 दिन की उम्र में अर्धशतक पूरा करने का काम किया है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करते हुए अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की जोहमारी लॉहटेनबर्ग के नाम है जिन्होंने सेनली के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए साल 2003 में 14 साल 166 दिन की उम्र में 74 रनों की पारी खेली थी। वहीं ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो शैफाली वर्मा टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज हैं।

डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बनी शैफाली

डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बनी शैफाली

शैफाली वर्मा ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 96 रनों की पारी खेली और डेब्यू पारी में भारत के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई। शैफाली वर्मा ने चंद्रकांता कॉल का रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया जिन्होंने 1995 में डेब्यू करते हुए 75 रनों की पारी खेली थी। वहीं पर इस लिस्ट में संध्या अग्रवाल तीसरे पायदान पर काबिज हैं जिन्होंने 1984 में डेब्यू पारी में 71 रनों की पारी खेली थी। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शैफाली वर्मा छठी खिलाड़ी बन गई हैं।

शतक लगाने से 4 रन दूर रह गई शैफाली

शतक लगाने से 4 रन दूर रह गई शैफाली

शैफाली वर्मा ने 83 गेंदों का सामना कर अपने टेस्ट करियर का अर्धशतक पूरा किया। शैफाली वर्मा ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 152 गेंदों का सामना कर 13 चौके 2 छक्के की मदद से 96 रनों की पारी खेली और सिर्फ 4 रन से अपना पहला शतक लगाने से चूक गई। केट क्रॉस की गेंद पर शैफाली वर्मा ने बड़ा शॉट लगाकर अपना शतक पूरा करने की कोशिश की लेकिन एन्या श्रुबशोल ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें वापस पवेलियन भेजने का काम किया।

Story first published: Thursday, June 17, 2021, 22:18 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+