सिर्फ 7866 रुपये में सच कर सकते हैं कोहली-धोनी बनने का सपना, ऐसे बन सकते हैं क्रिकेटर
नई दिल्ली। दुनिया भर में क्रिकेट की एक अलग पहचान होने के बावजूद भारत में इस खेल को एक धर्म की तरह माना जाता है। इतना ही नहीं भारत में अगर किसी खेल में सबसे ज्यादा पैसा है तो वह क्रिकेट ही है। शायद यही एक कारण है कि आये दिन कई युवा भारत के लिये क्रिकेट के मैदान पर खेलने की चाहत रखते हैं। हालांकि हर किसी का सपना पूरा हो सके यह जरूरी नहीं। कई खिलाड़ी कम ट्रेनिंग, सही मार्गदर्शन न मिलने की वजह से भी रह जाते हैं। कई खिलाड़ियों में प्रतिभा होती है लेकिन सही मार्गदर्शन न मिल पाने के चलते वह विराट-धोनी बनने का सपना पूरा नहीं कर पाते।
और पढ़ें: मोहम्मद कैफ ने बताया अगर उनके समय में होता यो-यो टेस्ट तो कौन सा खिलाड़ी करता पास
ऐसे खिलाड़ियों के लिये जूनियर क्रिकेट चैम्पियनशिप के रूप में एक मौका आया है जिसके जरिये यह खिलाड़ी न सिर्फ अपनी प्रतिभा को दिखा पायेंगे बल्कि स्कूल स्तर से ही अपने सपने को पूरा करने की ओर बढ़ जायेंगे।
और पढ़ें: विश्व कप 2019 के फाइनल मैच पर विलियमसन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आज तक समझ नहीं पाया

क्या है जूनियर क्रिकेट चैम्पियनशिप
जूनियर क्रिकेट चैम्पियनशिप युवाओं के लिये एक ऐसा मंच जहां पर खिलाड़ियों को स्कूल स्तर से ही क्रिकेट के गुण सिखाये जायेंगे। इस मंच पर राष्ट्रीय द्रोणाचर्य पुरस्कृत कोच समेत बीसीसीआई स्तर के 3 कोच युवा की प्रतिभा का आकलन करेंगे और उसे क्रिकेट के गुण सिखायेंगे। इसके लिये कोच संजय भारद्वाज युवाओं का टेस्ट लेंगे जिसमें न सिर्फ क्रिकेट बल्कि फिटनेस पर भी ध्यान दिया जायेगा। इस टेस्ट में पास होने वाले खिलाड़ियों को क्लब क्रिकेट खेलने का अवसर मिलेगा। जिसके जरिये वह अपने प्रदर्शन में सुधार कर पहले घरेलू क्रिकेट और फिर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका बना सकते हैं।

चेतन शर्मा समेत 3 कोच सिखायेंगे क्रिकेट के गुण
भारत के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे पहले हैट्रिक लेने वाले पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा भी यहां पर खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुण सिखाते नजर आयेंगे। उनके अलावा डॉ संजय भारद्वाज, पूर्व भारतीय विकेटकीपर सुरिंदर खन्ना और पूर्व भारतीय खिलाड़ी अशोक मल्होत्रा भी इन युवाओं के मेंटॉर की भूमिका निभाते नजर आयेंगे।

ज्वाइन करने के लिये कराना होगा रजिस्ट्रेशन, इतनी है फीस
जो भी युवा इससे जुड़ने की चाहत रखते हैं उन्हें इससे जुड़ने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसकी फीस वह नेटबैंकिंग, गूगल पे और पेटीएम के जरिये भी दे सकते हैं। लॉकडाउन के चलते इस समय रजिस्ट्रेशन फीस में छूट जारी है। यदि आप लॉकडाउन के दौरान रजिस्टर करते हैं तो वह सभी टैक्स के साथ 7866 रुपये देने होंगे जबकि लॉकडाउन के बाद यह रकम 11799 रुपये हो जायेगी। रजिस्ट्रेशन के बाद जेसीसी के तहत टैलेंट हंट का आयोजन किया जायेगा, जिसके जरिये युवाओं का चयन होगा।

3 डिविजन में खिलाड़ी कर सकते हैं आवेदन
इस एप के जरिये 8 साल से 18 साल तक के युवा आवेदन दे सकते हैं जिसमें 3 डिविजन में खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। पहले डिविजन में 16 से 18 साल के बच्चे रखे जायेंगे, जबकि दूसरे डिविजन में 12 से 15 साल तक के बच्चे होंगे, वहीं तीसरे डिविजन में 8 से 11 साल की उम्र के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल करने के लिये जेसीसी ने कुल 65 शहरों में 100 क्रिकेट क्लब खोले हैं।

टैलेंट निखारने के लिये ऐसा है जेसीसी का प्लान
जेसीसी ने युवाओं के टैलेंट को निखारने और उन्हें सर्वश्रेष्ठ स्तर पर लाने के लिये खास प्लान तैयार किया है। इसमें पहले 10 स्थानों पर लोकल लेवल की टीमों के बीच मुकाबला कराया जायेगा, जिसके बाद 4 शहरों में दूसरे राउंड के साथ स्टेडियम में एक साथ क्रिकेट खेला जाएगा। इतना ही नहीं सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला बड़े शहर के स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके कारण खिलाड़ियों को बड़े स्तर के क्रिकेट खेलने का अवसर मिलेगा।
यहां पर 100 युवा खिलाड़ियों को चुना जायेगा, जिसमें से 12 खिलाड़ियों को विदेशी लीग में भी खेलने का अवसर मिलेगा। जबकि अन्य 88 बच्चों को भी घरेलू स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा।
इतना ही नहीं डिवीजन 1 के प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट को 10 लाख रूपये, डिवीजन 2 के खिलाडी को 7.5 लाख रूपये और डिवीजन 3 के खिलाड़ी को 5 लाख रूपये इनाम में मिलेगा। उसके अलावा टीम को भी विजेता के रूप में पैसे मिलेंगे। उसके अलावा उपविजेता और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को भी इनाम मिलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
