Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019 के फाइनल मैच पर विलियमसन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आज तक समझ नहीं पाया

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास मे अब तक आयोजित किये गये विश्व कप फाइनल के बारे में बात करते हुए अगर सवाल किया जाये कि कौन सा मैच है जिसे सबसे रोमांचक कहना चाहिये तो निश्चित रूप से 2019 में लॉर्डस के मैदान पर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गये मुकाबले को ही जीत मिलेगी। यह मैच शायद इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से टॉप में शामिल है। लॉर्डस के मैदान पर खेले गये इस मैच में न्यूीजलैंड क्रिकेट टीम को बाउंड्री काउंट नियम के तहत इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

और पढ़ें: हार्दिक पांड्या से तुलना पर विजय शंकर ने दिया जवाब, कहा- ऐसा हुआ तो नहीं खेल पाउंगा

विश्व चैम्पियन बनने की रेस के लिये हुए इस खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों हार झेलने के करीब 10 महीने बाद कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस बारे में बात करते हुए विलियमसन ने कहा कि वह आज तक इस बात को समझ नहीं पाये हैं कि वह फाइनल उनके लिये क्या था, अच्छा या बुरा।

और पढ़ें: लॉकडाउन के बाद इस देश के साथ हो सकती है भारत की पहली सीरीज, BCCI कर रहा तैयारी

बेहद रोमांचक था विश्व कप 2019 का फाइनल

बेहद रोमांचक था विश्व कप 2019 का फाइनल

इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में आयोजित 2019 विश्व का फाइनल मैच 14 जुलाई को लॉर्डस के मैदान पर खेला गया था जहां पर कीवी टीम ने पहले खेलते हुए 241 रन बनाये और इंग्लैंड के सामने 242 रनों का लक्ष्य रखा था। कीवी टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को 241 रनों पर ऑल आउट कर दिया। इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स ने नाबाद 84 रन बनाकर टीम को रेस में बनाये रखा था।

मैच टाई होने के चलते मैच सुपरओवर में गया जहां इंग्लैंड की टीम ने पहले 15 रन बनाये और 16 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछे करते हुए कीवी टीम के लिये मार्टिन गप्टिल आखिरी गेंद पर रन आउट हो गये और उनकी टीम भी 15 रन ही बना सकी। इसके बाद आईसीसी ने बाउंड्री काउंट नियम के तहत इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया क्योंकि पूरे मैच में इंग्लैंड ने 26 और कीवी टीम ने 17 बाउंड्री लगाई थी।

फाइनल को लेकर जानें क्या बोले केन विलियमसन

फाइनल को लेकर जानें क्या बोले केन विलियमसन

अब इस फाइनल मैच को 10 महीने बीतने के बाद कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वो बता नहीं सकते कि वो मैच उनके लिये अच्छा था या बुरा।

उन्होंने कहा, ‘वो अच्छा समय था या बुरा इस बात को पहचानने में थोड़ा समय लगेगा। मैं अभी भी इस बात का पता लगा रहा हूं कि वो क्या था। हमें फल नहीं मिला लेकिन वो मैच बहुत शानदार था, लेकिन समझने के लिए काफी मुश्किल और इससे बाहर निकलने के लिए भी क्योंकि आप उस खेल का हिस्सा थे। हर मैच में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन पर आप का नियंत्रण नहीं होता।'

ICC की हुई थी फजीहत, बदलना पड़ा था नियम

ICC की हुई थी फजीहत, बदलना पड़ा था नियम

गौरतलब है कि बाउंड्री काउंट नियम के तहत विजेता घोषित करने को लेकर आईसीसी को आगे चलकर काफी फजीहत का सामना करना पड़ा था। फैन्स ने आईसीसी को बुरी तरह से ट्रोल किया, जिसके बाद आईसीसी ने भी मजबूर होकर नियम में बदलाव किया और इस नियम को हटा दिया।

आपको बता दें कि अगर अब कभी ऐसी स्थिति फाइनल या सेमीफाइनल मैच में दोबारा बनती है तो सुपर ओवर तब तक जारी रहेगा, जब तक एक टीम दूसरी टीम से ज्यादा रन ना बना ले। यह नियम वनडे और टी-20 में लागू होगा।

Story first published: Friday, May 22, 2020, 14:49 [IST]
Other articles published on May 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+