World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 'बड़े सरप्राइज' देने की तैयारी में टीम इंडिया
नई दिल्ली। आखिर क्रिकेट का सबसे बड़ा महोत्सव विश्व कप के रूप में शुरू हो गया है। इंग्लैंड में हो रहे विश्व कप 2019 में टीम इंडिया और मेजबान इंग्लैंड को कप का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि फाइनल मुकाबला भी इन्हीं दो दिग्गज टीमों के बीच खेला जा सकता है। इंग्लैंड ने विश्व कप का उद्घाटन मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत लिया है। जबकि टीम इंडिया को अपना पहला मैच 5 जून से खेलना है। यह मैच भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा। अभी भारत ने दो वार्म-अप मैच खेले हैं। पहला मैच न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत की तैयारियों पर सवालिया निशान उठे थे। लेकिन बाद में बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने आसान जीत दर्ज करके फिर से दमदार वापसी की।

नंबर-4 पर लोकेश राहुल की जगह तय
इन मैचों से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले भारत को कुछ बड़े संकेत मिले हैं। इन संकेतों के पीछे चला जाए जो भारत 5 जून को कम से कम तीन बड़े सरप्राइज देने की तैयारी कर रहा है। इनमें सबसे पहला है नंबर चार विजय शंकर की जगह पर केएल राहुल को उतारना। नंबर चार टीम इंडिया के लिए बड़ा ही विवाद का विषय रहा है लेकिन जिस तरह से वार्म-अप मैच में राहुल ने 108 रनों की पारी खेली उसको देखते हुए इस नंबर पर उनकी जगह अब बनती दिख रही है। राहुल ने आईपीएल में भी किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 मैचों में 53.90 की औसत से 593 रन बनाए थे। ऐसे में भारत के पास उनकी मौजूदा फार्म का फायदा उठाने का मौका होगा। हालांकि उसके लिए विजय शंकर की जगह कुर्बान करनी होगी। ऐसे में देखना यह है कि राहुल और शंकर में से कौन टीम प्रबंधन की योजना में फिट होता है।

भुवनेश्वर नहीं हो सकते हैं प्लेइंग-11 का हिस्सा-
भुवनेश्वर विश्व कप में भारत के मौजूदा गेंदबाजों में सबसे ज्यादा अनुभवी हैं लेकिन पिछले कुछ समय से वे अपनी उस टॉप फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं जिसके लिए वे जाने जाते हैं। आईपीएल-12 में भी भुवनेश्वर का प्रदर्शन औसत ही रहा था और विश्व कप के पहले वार्म-अप मैच में भी भुवी कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। वे अपनी शानदार से दूर ही दिखाई दिए। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ भी वे कोई विकेट झटकने में कामयबा नहीं हो पाए थे। माना जा रहा है भुवनेश्वर का आत्मविश्वास फिलहाल थोड़ा कम है। खासकर उनको अपनी गतियों पर काम करना है। आजकल टीम इंडिया नेट सेशन में काफी मेहनत कर रही है और भुवनेश्वर को इसमें अपनी तेजी पर काम करते हुए देखा जा सकता है।
VIDEO: विश्व कप 2019 के पहले मैच में बेन स्टोक्स ने लिया ऐसा कैच, दिग्गज भी हुए हैरान

कुलदीप की जगह जडेजा को मिल सकता है मौका
वैसे तो कुलदीप-चहल की जोड़ी विश्व कप में भारत के एक्स फैक्टर में शुमार की जा रही है लेकिन पिछले कुछ समय से इस जोड़ी में कुलदीप प्रदर्शन उनकी ख्याति के बिल्कुल विपरीत रहा है। खासकर आईपीएल में बुरे दौरे के बाद उनका आत्मविश्वास काफी हिला हुआ है। आईपीएल 2019 के 9 मैचों में केवल 4 विकेट लेने वाले गेंदबाज ने 71.50 की औसत से गेंदबाजी की थी। उनका लचर प्रदर्शन विश्व कप के वार्म-अप मैचों में भी जारी रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में भी उनके हात कोई विकेट नहीं लग सका। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ हुए दूसरे वार्म-अप मैच में उन्होंने 10 ओवरों में 47 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे लेकिन उनमें अभी भी वो लय नहीं दिख रही है जिसके लिए यह गेंदबाज जाना जाता है। ऐसे में किफायती गेंदबाजी करने के लिए मशहूर रविंद्र जडेजा को मौका मिल जाए तो ज्यादा आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
