For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बल्लेबाज को स्लेजिंग के दौरान उतर गया गेंदबाज का जबड़ा, खुला रह गया मुंह

नई दिल्ली: आमतौर पर क्रिकेट में खिलाड़ी कई अलग-अलग तरीकों से घायल हो जाते हैं। अब तक हमने क्रिकेटरों को कुछ सबसे अनोखे तरीकों से खुद को चोटिल करते भी देखा है। हो सकता है कि गोता लगाने की कोशिश करते समय कोई टकराव या फिसलन से खिलाड़ी के शरीर का कोई हिस्सा चोटिल हो जाए, जैसे की ताजा मामले में भारतीय क्रिकेट शिखर धवन के साथ हुआ जिन्होंने फील्डिंग करते समय अपना कंधा चोटिल कर लिया और अब न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए।

लेकिन, क्या आपने कभी किसी क्रिकेटर को स्लेजिंग करते हुए चोटिल होते हुए सुना है? यदि आपने ऐसा नहीं सुना तो बता दें कि यह वास्तव में एक घरेलू खेल के दौरान हुआ है।

इतनी बुरी तरह चिल्लाए की जबड़ा ही निकल गया

इतनी बुरी तरह चिल्लाए की जबड़ा ही निकल गया

घरेलू क्रिकेट मैचों में से एक के दौरान, एक खिलाड़ी ने एक विकेट प्राप्त करने के बाद इतनी बुरी तरह से स्लेज किया कि उसने अपने जबड़े को ही उसकी जगह से हिला दिया (डिस्लोकेट)। हस्टिंग क्रिकेट क्लब के जेडन रेगन जश्न में इतनी मेहनत से चिल्लाए कि उनका जबड़ा खुला का खुला रह गया जिसके बाद वह इसे बंद करने में असमर्थ थे। यह क्रिकेटर पिछले हफ्ते एक खेल के दौरान ड्रोमाना बल्लेबाज जेफ ब्लूम के साथ शब्दों के युद्ध में शामिल था। एक बार फिर आमने-सामने आने के बाद यह प्रतिद्वंद्विता जारी रही।

स्लेजिंग जश्न ने पहुंचा दिया अस्पताल

स्लेजिंग जश्न ने पहुंचा दिया अस्पताल

रेगन का एकमात्र उद्देश्य जल्द से जल्द ब्लूम से छुटकारा पाना था। हालांकि, बल्लेबाज ने शानदार क्रिकेट खेली और 99 पर मजबूती से खड़े था। लेकिन अपने शतक से मात्र एक रन पहले उसने एक गेंद को हवा में मार दिया और यह जेडन रेगन थे जिन्होंने कैच पकड़ा। वह पूरी तरह से इस विकेट से खुश थे और खुशी में उन्होंने जैसे ही पूरी ताकत से मुंह खोल उनका जबड़ा ही उतर गया।

पाकिस्तान दौरे पर जाने से पहले वायरल हो रहा है बांग्लादेशी खिलाड़ी का ये ट्वीट

जेडन रेगन ने कहा कि वे थोड़ा उत्तेजित हो गए और विकेट मिलने के बाद भावनाओं में बह गए। लेकिन बाद में उनको लगा कि जबड़ा अपनी जगह से बाहर आ चुका है। "हम थोड़ा उत्तेजित हो गए और मैं जश्न में थोड़ा बह गया तब पता चला कि मेरा जबड़ा ही अपनी जगह पर नही रहा। "रेगन ने डेली मेल के हवाले से कहा।

मैदान पर वापस आने पर उड़ा मजाक

मैदान पर वापस आने पर उड़ा मजाक

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर वह चिल्ला रहे थे। डॉक्टर ने अपने अंगूठे को उनके मुंह में रख कर जबड़े को फिर से सेट करना पड़ा।

"एक बार जब मैं अस्पताल पहुंचा तो मैं वहां चिल्ला रहा था। उन्होंने मुझे सीधे अंदर ले लिया और डॉक्टर ने अपने अंगूठे को मेरे मुंह में डाला और उसे वापस अंदर कर दिया।

जब जेडन बाद में मैदान में वापस आया था, तो वह और उसके प्रतिद्वंद्वी घटना के बारे में हंस रहे थे।

Story first published: Thursday, January 23, 2020, 9:39 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+