Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्रोल होने के बाद इंग्लिश बॉलर ने डिलीट किए कोहली-धोनी को लेकर पुराने अपमानजनक ट्वीट्स

नई दिल्ली, 6 फरवरी: इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले मैथ्यू पार्किंसन इस समय गलत कारणों से चर्चा में है। लंकाशायर के लेग स्पिनर ने ऐसे ट्वीट्स किए हैं जिसके बाद जाहिर तौर पर भारतीय प्रशंसकों का नाराज होना स्वाभाविक है।

ट्रोलिंग के बाद ट्वीट्स किए डिलीट

ट्रोलिंग के बाद ट्वीट्स किए डिलीट

मैथ्यू ने इस ट्वीट्स में वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनके पूर्ववर्ती महेंद्र सिंह धोनी का अपमान किया था। हालांकि बाद जैसे ही ट्वीटर पर उनको ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा तो उन्होंने अपने कुछ ट्वीट्स को डिलीट कर गया।

हर्शल गिब्स ने बताया अपने सबसे पसंदीदा ऑल टाइम भारतीय क्रिकेटर का नाम

लगातार किए थे कोहली-धोनी पर अपमानजनक ट्वीट्स

लेकिन इससे पहले इस लेग स्पिनर को भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा क्रूरता से ट्रोल किया गया था। पार्किंसन ने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार (4 फरवरी) को वनडे में डेब्यू किया था। वे इंग्लैंड के लिए खेलने वाले 174वें क्रिकेटर बन गए थे।

डिलीट करने पड़े कई ट्वीट्स

वह उस में कोई विकेट नहीं ले पाए थे जिसे इंग्लैंड ने 7 विकेट से गंवा दिया।

पार्किन्सन को पिछले दिनों उनके अपमानजनक ट्वीट्स के लिए ट्रोल किया जा रहा है जिसमें उन्होंने कोहली और धोनी के बारे में कुछ भद्दी टिप्पणियां कीं और यहां तक ​​कि भारत के प्रथम श्रेणी क्रिकेट के मानक पर भी सवाल उठाया।

पहले मैच में कोई विकेट नहीं ले पाए

पहले मैच में कोई विकेट नहीं ले पाए

ये पुराने ट्वीट्स बताते हैं कि यह खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के लिए शायद किसी तरह से पूर्वाग्रह से पीढ़ित रहा है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले रविंद्र जडेजा का उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट के मानक भयावह हैं क्योंकि तिहरा शतक लगाने वाला खिलाड़ी बल्लेबाजी भी नहीं कर पा रहा है।

क्यों भारत ने कभी नहीं की U19 विश्व कप की मेजबानी, पूर्व BCCI आधिकारियों ने किया खुलासा

पार्किन्सन हाल ही में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका इलेवन के बीच हुए वॉर्म-अप मैच में प्रभावित हुए, जहां उन्होंने तीन विकेट लिए। हालाँकि, खेल में उन्हें केपटाउन के न्यूलैंड्स में अपना वनडे डेब्यू सौंपा गया था, लेग्गी काफी हद तक अप्रभावी थी।

Story first published: Thursday, February 6, 2020, 14:52 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+