For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ENGvsIND: लॉर्ड्स में 'वर्चस्व की जंग' वाले पिछले 5 मुकाबले, जानिए भारत या इंग्लैंड किसका पलड़ा भारी

नई दिल्ली। लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड का मुकाबला वीरवार को खेला जाएगा। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच यूं तो कई मुकाबले खेले गए हैं लेकिन हम आपको बता रहे हैं भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए 5 उन मैचों की कहानी जो वर्चस्व की जंग के लिए मशहूर हुए।

ये भी पढ़ें- कहानी उस शख्स की जिसकी बनाई हुई गेंद की स्विंग और स्पिन भारत को एजबेस्टन में ले डूबी

तारीख: 17-21 जुलाई 2014

तारीख: 17-21 जुलाई 2014

28 साल का सूखा खत्म कर भारत को लंबे अंतराल के बाद जीत मिली

यह सीरीज का दूसरा मुकाबला था। मैच में इशांत शर्मा की धारदार गेंदबाजी के चलते भारत ने जीत का स्वाद चखा। इशांत के जादूई स्पैल (7-74) से टीम इंडिया को 95 रन से जीत हासिल हुई थी।

तारीख: 21-25 जुलाई 2011

तारीख: 21-25 जुलाई 2011

ये वो मैच था जब महेंद्र सिंह धोनी ने हाथ से दस्ताना निकाल कर गेंदबाजी कर सबको चौंका दिया था। इस मैच में राहुल द्रविड़ की बल्लेबाजी ने नई मिसाल पेश की सारे खिलाड़ी जल्दी पवेलियन लौट गए लेकिन राहुल ने अकेले संघर्ष दिखाया था। हालांकि भारत को 196 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

तारीख: 19-23 जुलाई 2007

तारीख: 19-23 जुलाई 2007

लॉर्ड्स के मैदान पर यह मैच धोनी के लिए ख्याति का कारण बना।धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया।टीम इंडिया पांच साल बाद इंग्लैंड दौरे पर गई थी। इस मैच का परिणाम ड्रा निकला था।

तारीख: 25-29 जुलाई 2002

तारीख: 25-29 जुलाई 2002

भारत और इंग्लैंड के बीच इस सीरीज में भारत की कप्तानी सौरव गांगुली कर रहे थे। टीम इंडिया ने 170 रन से हार का सामना किया। क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स में नंबर 8 पर बैटिंग करते हुए अजित अगारकर ने शतक जड़ा था।उनकी बहुमुखी प्रतिभा का लोहा विश्व ने माना ।

तारीख: 20-24 जून, 1996

तारीख: 20-24 जून, 1996

अजहरूद्दीन की कप्तानी में भारत इस सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा था।जब यह मैच खेला जा रहा था तो द्रविड़ और गांगुली खुद को युवा के तौर पर स्थापित कर चुके थे। इस मैच में भारत को ड्रा से संतोष करना पड़ा था।

भारत-इंग्लैंड का 17 बार मुकाबला हो चुका है। जिसमें इंग्लैंड ने 11 जीते, 4 ड्रा, जबकि 2 भारत ने जीते हैं। लेकिन भारतीय टीम पिछले रिकॉर्ड को भूलाकर नया इतिहास रचना चाहेगी। भारत को अगर सीरीज में रोमांच पैदा करना है तो उन्हें जीत हासिल करनी ही होगी ताकि सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ सके।

Story first published: Thursday, August 9, 2018, 13:47 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+