For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैनचेस्टर में जमकर हुई मॉर्गन के छक्कों की बरसात, तर हो गया अफगानिस्तान

नई दिल्ली। इंग्लैंड की टीम वनडे क्रिकेट में मशीन की तरह से रन बना रही है। कई बार ऐसा लगता है जैसे मैदान में खिलाड़ी नहीं बल्कि कोई पूर्व निर्धारित वीडियो गेम चल रहा है जिसमें हर बार पहाड़ जैसा स्कोर बन जाता है। निश्चिच तौर पर इंग्लैंड बाकी दुनिया से अलग क्रिकेट खेल रहा है जिसका मुजायरा वह विश्व कप 2019 में भी बखूबी दिखा रहा है। इसका ताजा उदाहरण बना है अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप का 24वां मैच।

मैनचेस्टर में मॉर्गन ने बिगाड़ा अफगानिस्तान का मौसम

मैनचेस्टर में मॉर्गन ने बिगाड़ा अफगानिस्तान का मौसम

इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवरों में 397 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। एक बार फिर से इंग्लिश टॉप ऑर्डर ने गेंदबाजी क्रम की परते उधेड़कर बल्लेबाजी की नई गाथा लिखी है। इंग्लैंड के लिए कप्तान इयान मार्गन ने केवल 71 गेंदों पर 148 रन ठोक दिए हैं जिसमें उन्होंने चौके से कम और छक्कों से ज्यादा बातें की हैं। मार्गन ने इस पारी में केवल 4 चौके लगाए लेकिन छ्ककों की संख्या पूरे 17 थी। यह रिकॉर्डधारी आंकड़े हैं।

इस तूफान में उड़ गए गेल, बटलर भी

इस तूफान में उड़ गए गेल, बटलर भी

यह विश्व कप के एक मैच में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने 2015 विश्व कप में जिंबाब्वे के खिलाफ 16 छक्के लगाए थे। इतना ही नही, मार्गन अब इंग्लैंड के ODI इतिहास में भी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले जोस बटलर ने 2019 में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रेनाडा में 12 छक्के जड़े थे।

44 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

44 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

इस मैच में मार्गन के अलावा जॉनी बेयरस्टो और जो रूट ने भी बढ़िया पारी खेली। ये दोनों ही खिलाड़ी अपने शतक के करीब जाकर चूक गए। बेयरस्टो ने 99 और रूट ने 88 रन बनाए। मॉर्गन और रूट के बीच 189 रनों की भागेदारी हुई। यह विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से अब तक बनी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 1975 में अपने पहले ही विश्व कप मुकाबले में डी एमिस और के फ्लेचर ने भारत के खिलाफ 176 रनों की साझेदारी की थी।

टीम इंडिया से मिली हार के बाद सरफराज ने दी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यह चेतावनी

Story first published: Tuesday, June 18, 2019, 19:45 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+