For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया से मिली हार के बाद सरफराज ने दी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यह चेतावनी

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के मैच को दुनिया का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला क्यों कहा जाता है यह मैच का नतीजा सामने आने के बाद पता चलता है। ठीक ऐसा ही इस समय भारत से हार के बाद बौखलाए पाकिस्तान में हो रहा है। 16 जून को भारत के हाथों विश्व कप 2019 में मिली करारी हार के बाद पूरी पाकिस्तानी टीम इस समय फैंस और पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर है। पाकिस्तान के हालात को इस समय इंग्लैंड में पाक क्रिकेट टीम भी बखूबी समझ रही है। यही कारण है कि टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने अब अपने साथी खिलाड़ियों को लगभग चेतावनी भरे अंदाज में खराब प्रदर्शन का अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।

भारत से हारकर फिर बौखलाया पाकिस्तान

भारत से हारकर फिर बौखलाया पाकिस्तान

जी हां, भारत से हार के बाद सरफराज ने द न्यूज. कॉम.पीके से बातचीत के दौरान साफ कहा कि अगर पाकिस्तानी टीम बाकी के मैचों में अपने खेल का स्तर ऊंचा नहीं करती है तो उसको पाकिस्तान में इसका अंजाम भुगतने पड़ सकता है। आपको बता दें कि भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लेकर पाक जनता में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। पाकिस्तान के लोगों का मानना है कि भारत से हारने के बाद पाक क्रिकेटरों ने देश का सिर शर्म से झुकाने वाला काम किया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के पांच मैचों में तीन ही अंक है। सरफराज ने कहा कि अगर यही प्रदर्शन जारी रहा तो पाकिस्तान में उन्हें और अपमान झेलना होगा।

'मैं अकेला घर नहीं जाऊंगा'

'मैं अकेला घर नहीं जाऊंगा'

सरफराज ने खिलाड़ियों को आगाह करते हुए कहा है कि अगर कोई ये सोचता है कि केवल मैं ही अकेला पाकिस्तान लौटकर देशवासियों का विरोध झेलूंगा तो यह उसकी बेवफूकी होगी। सरफराज आगे कहते हैं, 'खुदा ना करे कि कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटित हो जाए तो घर लौटने वाला मैं अकेला नहीं हूंगा।' गौरतलब है कि सरफराज अहमद की व्यक्तिगत तौर पर भी पाकिस्तान मे काफी आलोचना हो रही है। खासकर पूर्व तूफानी पाक गेंदबाज शोएब अख्तर ने काफी मुखरता से सरफराज को फटकार लगाते हुए उनको दिमाग से खत्म कप्तान बताया है

पूरी पाक टीम निशाने पर

पूरी पाक टीम निशाने पर

केवल सरफराज हीं नहीं बल्कि पाकिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक पर भी पाकिस्तान का गुस्सा जमकर बरस रहा है। अपनी पत्नी सानिया मिर्जा के साथ रात होटल में पार्टी करने की एक फोटोज वायरल होने के बाद मलिक पर आरोप है कि उन्होंने भारत के साथ मैच से पहले की रात पार्टी में बिता दी। आपको बता दें कि मलिक इस मैच में पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या की गेंद पर बोल्ड आउट होकर लौट गए थे। बाद में मलिक को इस बात के लिए सफाई देनी पड़ी है। अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला 23 जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ होना है। सरफराज ने अंत में खिलाड़ियों से अपील की कि भारत के खिलाफ मिली हार को भूलकर आगे के चार मैचों में बढ़िया प्रदर्शन करने पर ध्यान लगाएं।

रोहित से तुलना करने पर सचिन ने ICC को दिया मजेदार जवाब, वायरल हुआ ट्वीट

Story first published: Wednesday, June 19, 2019, 1:43 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+