For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नस्लीय ट्वीट को लेकर मुश्किल में पड़ सकते हैं मोर्गन, बटलर, मैकलम, IPL में राजस्थान-कोलकाता ले सकती है एक्शन

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सीमित ओवर्स के कप्तान इयोन मोर्गन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का साल 2017 में किया गया एक ट्वीट भारतीय लोगों के खिलाफ की गई नस्लीय टिप्पणी के चलते विवादों में आ गया है। जहां इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इन खिलाड़ियों की इस बातचीत पर जांच शुरू कर दी है तो वहीं पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी इन खिलाड़ियों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की फ्रैंचाइजियां इन खिलाड़ियों पर बैन लगाने के बारे में सोच रही हैं। उल्लेखनीय है कि इस बातचीत के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रैैंडन मैक्कलम भी शामिल हो गये थे जिसके बाद केकेआर की टीम उन पर भी कार्रवाई कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि ईसीबी की ओर से तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन के 8 साल पुराने एशियन लोगों पर नस्लीय और अश्लील टिप्पणी करने के मामले में निलंबित किये जाने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया है और जांच पूरी होने तक वापसी पर रोक लगा दी है। जिसके बाद जोस बटलर और इयोन मोर्गन की बातचीत भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें वो भारतीय लोगों की ओर से सर शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: अगर मोहाली में खेलता तो तोड़ देता भारतीय खिलाड़ियों की पसली, शोएब अख्तर ने याद किया 2011 विश्व कप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस बातचीत के अनुसार जोस बटलर ने भारतीयों का मजाक उड़ाते हुए एलेक्स हेल्स,ट्रेंट ब्रिज को रिप्लाई करते हुए लिखा दोहरा शतक लगाने पर बहुत सारी बधाई, आपने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया सर। इस ट्वीट के पीछे बटलर ने एक और ट्वीट किया और लिखा मैं हमेशा रिप्लाई करता हूं सर, मुझ जितना आपको कोई पसंद नहीं करता होगा।'

बटलर के 9 अगस्त 2017 को किये गये इन ट्वीट्स के जवाब में मोर्गन ने 13 मई 2018 को लिखा सर आप मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं जोस बटलर। वहीं इस बातचीत को लेकर मैकलम ने लिखा जोस बटलर सर आप बहुत अच्छी ओपनिंग बैटिंग करते हैं। गौरतलब है कि अब इस मामले को लेकर बीसीसीआई इन खिलाड़ियों पर कार्रवाई करने की सोच रहा है।

और पढ़ें: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर भड़के माइकल वॉन, पूर्व खिलाड़ियों के ट्वीट को लेकर जांच को बताया मजाक

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा,'यह पेचीदा मामला है लेकिन इस पर केकेआर और राजस्थान की टीम को फैसला लेना होगा। जाहिर है कि यह खिलाड़ी आईपीएल से कमाई करते हैं लेकिन साल 2017 में किये गये इन इंग्लिश ट्वीट में जिस तरह से वो बात कर रहे हैं वो दर्शाता है कि भारतीयों के बारे में उनकी आम धारणा क्या है। ऐसे में बोर्ड को चाहिये की वो इनसे अनकंडीशनल माफी मांगे लेकिन अगर इससे आगे बात ले जाती है तो फ्रैंचाइजी इसे खींच रही है।'

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों का आयोजन 19 सितंबर से होना है और ईसीबी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो इस सीजन के बचे हुए अपने खिलाड़ियों को नहीं भेजने का फैसला किया। ऐसे में अगर फ्रैंचाइजियां खिलाड़ियों को बैन करने का फैसला करती है तो उसका कुछ खास फायदा नहीं होने वाला है। क्योंकि अगर टीमें ऐसा करती हैं तो वो बस दिखावा होगा।

Story first published: Thursday, June 10, 2021, 22:51 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+