For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'IPL के चलते जीता विश्व कप', इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। इंग्लैंड के सीमित ओवर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने हाल ही में अपने विश्व कप अभियान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इयोन मोर्गन ने साफ किया है कि उनकी टीम ने विश्व कप को जीतने के लिये आईपीएल में खेलने की सोची-समझी योजना तैयार की थी जिसकी बदौलत उनकी टीम को पहली बार खिताब जीतने में मदद मिली। इयोन मोर्गन का मानना है कि ईसीबी की ओर से उनके साथियों को आईपीएल में खेलने की इजाजत देना काफी काम आया। मोर्गन ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने वैश्विक टूर्नामेंट में होने वाले दबाव को झेलने के लिये खुद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष ऐंड्रू स्ट्रॉस से यह फैसला करने की गुजारिश की थी क्योंकि आईपीएल में ही ऐसा महसूस किया जा सकता था।

'क्रिकबज इन कंवर्सेशन' पर हर्षा भोगले के साथ बात करते हुये मोर्गन ने कहा, 'आईपीएल में खेलना स्ट्रॉस की योजना का हिस्सा था। मैंने उनसे यह फैसला करने का आग्रह किया था क्योंकि अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज में चैंपियन्स ट्रॉफी या विश्व कप के दबाव को दोहराना मुश्किल है।'

और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने बताया कौन है टेस्ट क्रिकेट का बेस्ट ओपनिंग पेयर, रोहित-मयंक दूसरे नंबर पर

उन्होंने कहा, 'उन्होंने मेरे से पूछा कि इसमें अलग क्या है। एक तो आप विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेलते हो तो आप से काफी अपेक्षाएं होती हैं। अगर आप आईपीएल में खेलते हैं तो वहां अलग तरह का दबाव और अलग तरह की उम्मीदें होती हैं। कभी-कभी आप इससे बच नहीं सकते और आपको इससे निपटने का तरीका ढूंढना होता है।'

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने पिछले साल घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड को हराकर अपना पहला विश्व कप खिताब जीता था। मोर्गन ने कहा कि आईपीएल खिलाड़ियों को उनकी सहज स्थिति से बाहर निकलकर प्रदर्शन करने में मदद करता है।

और पढ़ें: 'कोहली नहीं रहाणे को होना चाहिये टेस्ट टीम का कप्तान', जानें ऐसा क्यों बोले थे मिचेल जॉनसन

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के बाद इंग्लैंड की टीम ने अपनी मेजबानी में न्यूजीलैंड को बाउंड्री काउंट नियम के तहत पहला खिताब जिताया।

Story first published: Friday, July 31, 2020, 17:32 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+