For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'कोहली नहीं रहाणे को होना चाहिये टेस्ट टीम का कप्तान', जानें ऐसा क्यों बोले थे मिचेल जॉनसन

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन को अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ खिलाड़ियों के प्रति अपनी बेबाक राय देने के लिये भी जाना जाता है। अपनी गेंद की रफ्तार से मिचेल जॉनसन ने कई बार विरोधी को चित करने का तो काम किया ही है वहीं अपनी तेज जुबान के जरिये कई बार मैदान पर कुछ ऐसी बातें कह दी हैं जिसके चलते विवाद देखने को मिलता था। ऐसा ही कुछ भारत ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान साल 2017 में देखने को मिला था जब मिचेल जॉनसन ने कहा था कि भारतीय टेस्ट टीम की कमान विराट कोहली के बजाय अजिंक्य रहाणे के हाथों में होनी चाहिये।

और पढ़ें: 'ये तो मुझे भी पीछे छोड़ देगा', जेम्स एंडरसन ने जमकर की स्टुअर्ट ब्रॉड की तारीफ

दरअसल साल 2017 में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आई थी तो धर्मशाला में खेले गये टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में कंगारू टीम को 8 विकेट से हराया था। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली कंधे में चोट के चलते इस टेस्ट मैच से बाहर थे और कमान रहाणे के हाथों में आ गई थी।

भारतीय कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अंजिक्य रहाणे ने धर्मशाला में बेहतरीन अंदाज में लीड किया और भारत को मैच जिताने में कामयाब रहे। इस जीत के बाद मिचेल जॉनसन ने ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे तहलका मच गया।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'अजिंक्य रहाणे को कप्तान बने रहना चाहिए। ये कठिन सीरीज थी, लेकिन खिलाड़ियों को मैदान पर रहते हुए हालातों का जमकर सामना करना चाहिए। '

और पढ़ें: ENG vs PAK: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ किया टीम का ऐलान, जानें 14 खिलाड़ियों का नाम

गौरतलब है कि मिचेल जॉनसन ने अप्रत्यक्ष रूप से विराट कोहली को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाने की बात कह दी थी। आपको बता दें कि अपनी शानदार बल्लेबाजी और आक्रामक कप्तानी के चलते पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को रास नहीं आते हैं। कई बार विराट कोहली और कंगारू खिलाड़ियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली है। इस बीच हैरानी की बात रही कि विराट कोहली ने अपना बेस्ट प्रदर्शन भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही किया है।

Story first published: Thursday, July 30, 2020, 15:31 [IST]
Other articles published on Jul 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+