आखिर विराट कोहली ने क्यों डिलीट की अपनी और अनुष्का की वेलेन्टाइन फोटो?
नई दिल्ली। पहले तो टीम इंडिया के डैशिंग कैप्टन विराट कोहली ने वेलेन्टाइन डे के दिन सोशल मीडिया पर अपनी और अनुष्का की तस्वीर शेयर करके सबको चौंका दिया और उसके बाद उस फोटो को डिलीट करके सबको हैरानी में डाल दिया।
कोहली की फोटो पर काफी कमेंट
अब जो लोग पहले कोहली के प्यार के इजहार की बातें कर रहे थे, अब वो ही लोग फोटो डिलीट करने के कारण का पता लगाने लग गए। फिलहाल असली कारण तो कोहली ही जानते होंगे लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कोहली के फोटो शेयर करने के बाद उस पर काफी कमेंट आने लगे।
कुछ कमेंट फनी तो कुछ ऊल-जूलूल
जिसमें से कुछ कमेंट तो काफी फनी थे और कुछ ऊल-जूलूल थे, जिसके बाद कोहली ने अपनी और अनुष्का की फोटो को फेसबुक और ट्विटर से डिलीट कर दिया। कुछ लोगों ने तो कोहली की फोटो पर फनी एंगल भी एड कर दिए थे। इनमें से एक कमेंट ये भी था, जिसमें ये कहा गया कि विराट ने अनुष्का के साथ वाला अपना फोटो इसलिए डिलीट कर दिया क्योंकि पीछे बजरंग दल था। हालांकि विराट की ये फोटो अभी भी इंस्ट्रागाम पर मौजूद है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
