नई दिल्ली। इन दिनों टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली क्रिकेट के मैदान से दूर फुटबॉल की खुमारी में खोये हुए हैं। जिसका अंदाजा आप उनके ट्विटर अकाउंट से लगा सकते हैं।
विराट कोहली ने अपने ट्वीटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपनी फेवरेट जर्मनी की टीम की जर्सी पहने हुए हैं। इसके साथ ही विराट ने ये भी लिखा है कि मैं यूरो कप 2016 के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं इस टूर्नामेंट में जर्मनी की टीम का समर्थन कर रहा हूं।
विराट के इस ट्वीट के बाद जर्मन टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के साथ स्टार मिडफील्डर टोनी क्रूज ने विराट को थैंक्स कहा है। आपको बता दें कि विराट को क्रिकेट के अलावा फुटबॉल के भी जबरदस्त दिवाने हैं। मालूम हो कि विराट कोहली इंडियन सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की टीम एफसी गोवा के को-ओनर भी हैं।
Excited for #Euro16
— Virat Kohli (@imVkohli) 9 June 2016
I'm all in with Die Mannschaft for the Euros! Which team are you supporting? #FirstNeverFollows pic.twitter.com/iAGbAE1r4N