Viral Video: जानिए विराट कोहली को गुस्सा क्यों आता है?

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली केवल अपने आक्रामक खेल के ही कारण नहीं बल्कि आक्रामक रवैये के कारण भी जाने जाते हैं, उन्हें गुस्सा बहुत आता है लेकिन अब कोहली ने वादा किया है कि वो गुस्सा नहीं करेंगे।

दरअसल एक पुराने शो की कुछ क्लिपिंग इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो कि एक टीवी शो की है जिसमें कोहली से कुछ बच्चे सवाल-जवाब कर रहे हैं। इसी शो में एक क्यूट बच्चा है जिसने कोहली से पूछा कि आप इतना गुस्सा क्यों करते हो?

जिस पर कोहली ने शर्माते हुए कहा कि मुझे गुस्सा इसलिए आता है कि भारत के लोग बड़ी जल्दी क्रिकेटरों पर फैसला ले लेते हैं, अगर कोई क्रिकेटर लगातार मैचों में परफार्म ना करे तो उसके बारे में तुरंत कहा जाता है कि उसे निकाल दो, वगैरह वगैरह।

कोहली ने किया वादा कि वो अब नहीं करेंगे गुस्सा

इसलिए मैंने इसका समाधान निकाला कि अच्छा खेलना शुरू कर दो ताकि लोगों को बोलने का मौका ही नहीं मिला लेकिन अब मै वादा करता हूं कि मैं गुस्सा नहीं करूंगा, खुश। इस पर शो मे बैठे सभी लोग खिल-खिलाकर हंस पड़े।

आप भी देखिये ये क्यूट वीडियो..

Story first published: Thursday, April 21, 2016, 7:00 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+