Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डु प्लेसिस ने नहीं मानी है हार, टी-20 विश्व कप में एंट्री के लिए तैयार है प्लान

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मानना है कि मजांसी सुपर लीग का आने वाला सीजन उनके लिए साउथ अफ्रीका की टी-20 टीम में वापसी का रास्ता तैयार कर सकता है। अफ्रीका के टेस्ट कप्तान डु प्लेसिस इस समय टी-20 से दूर चल रहे हैं और उनकी जगह पर क्विंटन डि कॉक को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। हालांकि फाफ टेस्ट में कप्तान बने हुए हैं।

मजांसी सुपर लीग में फाफ डु प्लेसिस-

मजांसी सुपर लीग में फाफ डु प्लेसिस-

इस बारे में बात करते हुए डु प्लेसिस ने कहा, 'ये खिलाड़ियों के लिए शानदार मौका है जो इस लीग में प्रदर्शन करके नेशनल टीम मे चयन का दरवाजा खटखटा सकते हैं। क्योंकि इस लीग के मानक काफी ऊंचे हैं।' उन्होंने बताया कि एनरिच नोर्टजे और रसी वैन दर दुसें जैसे खिलाड़ी इसी लीग से निकले हुए हैं जिन्होंने एमएसएल के पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की की थी और वे विश्व कप 2019 जाने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम में भी चयनित हुए थे।

टी-20 से बाहर चल रहे हैं फाफ

टी-20 से बाहर चल रहे हैं फाफ

डु प्लेसिस ने कहा, 'कुछ मामलों में ये खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक काम करती है तो कुछ मामलों में निगेटिव भी है। जो खिलाड़ी फार्म में थे लेकिन वे मजांसी लीग में परफार्म नहीं कर पाए तो उनका चयन विश्व कप के लिए नहीं हो सका।' डु प्लेसिस ने आगे कहा, "युवा क्रिकेटरों के लिए टूर्नामेंट का हिस्सा बनना हमेशा आश्चर्यजनक होता है, यह आपको दो या तीन साल में अपनी सीखने की प्रक्रिया को बढ़ाने और तेजी से ट्रैक करने में मदद करता है।" बता दें कि मजांसी सुपर लीग का दूसरा सीजन 8 नवंबर से शुरू होने जा रहा है।

भारत के खिलाफ 5 मैचों की T-20i सीरीज के लिए विंडीज ने घोषित की अपनी महिला टीम

जब खड़े हो गए थे फाफ के रोंगटे

जब खड़े हो गए थे फाफ के रोंगटे

डु प्लेसिस ने इस दौरान अपनी रग्बी विश्व कप जीत पर स्प्रिंगबोक्स की सराहना की है। उन्होंने कह कि यह देश के लिए बहुत मायने रखता है। "मैं 80 मिनट के खेल के साथ कई बार रोंगटों के साथ अपना दिल तोड़ चुका हूं ... जब मैं सिया [कोलीसी] और अन्य खिलाड़ियों को टीवी पर देखता हूं ... हर बार मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मुझे उनके इस तरह से दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है।

Story first published: Thursday, November 7, 2019, 11:07 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+