For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भले जीत गया भारत, लेकिन 7 तारीख को ऐसा हुआ तो नहीं पहुंच पाएंगे सेमीफाइनल में

स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा) : भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में रोमांच पैदा कर दिया है। सुपर 12 ग्रुप 2 में भारत ने पहले दो मैच लगातार हारने के बाद अगले दोनों मैच अपने नाम कर लिए। दोनों ही मैच भारत ने बड़े अंतर से जीते हैं, जिस कारण टीम का नेट रन रेट भी बेहतर हुआ। भारत ने पहले अफगानिस्तान को 66 रन से हराया था। फिर स्काॅटलैंड के खिलाफ 8 विकेट रहते जीत हासिल की। इसी के साथ करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को आस लगने लगी है कि भारत अब अपना आखिरी मैच भी जीत लेगा और सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। भारत 8 नवंबर को नीमीबिया से भिड़ेगा, लेकिन भले ही भारत इस मैच में भी बड़ी जीत दर्ज कर ले। लेकिन इसके एक दिन पहले अगर न्यूजीलैंड अपने मैच में जीत जाता है तो फिर भारत सेमीफाइनल से सीधा बाहर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- केन विलियमसन बने न्यूजीलैंड के सबसे सफल कप्तान, विटोरी को पछाड़ा

ऐसा हुआ तो नहीं पहुंच पाएंगे सेमीफाइनल में

ऐसा हुआ तो नहीं पहुंच पाएंगे सेमीफाइनल में

अब भारतीय फैंस के लिए 7 नवंबर का दिन बेहद खास है। वो इसलिए, क्योंकि इस दिन ही तय हो जाएगा कि क्या भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा या नहीं। दरअसल, इस दिन अब धाबी में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच होगा। अगर इस मैच में न्यूजीलैंड जीत जाता है तो उसके 8 अंक हो जाएंगे। इसी के साथ भारत फिर सीधा ही सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा, क्योंकि वो अगर नीमीबिया के खिलाफ जीतता भी है तो उसके अंक 6 ही रहेंगे। ऐसे में करोड़ों भारतीय फैंस दुआ कर रहे होंगे कि न्यूजीलैंड अपना मैच हार जाए ताकि उसके भी 6 अंक ही रहें। इसके बाद जिस टीम का नेट रन रेट अधिक बेहतर होगा वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

पाकिस्तान पहले ही पहुंच चुका है

पाकिस्तान पहले ही पहुंच चुका है

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। पाकिस्तान ने अपने लगातार चारों मैच जीते हैं। उन्होंने पहले मैच में भारत को 10 विकेट से बड़ी हार दी थी, तो फिर न्यूजीलैंड को भी मात दी थी। अब पाकिस्तान के बाद दूसरी टीम काैन होगी जो सेमीफाइनल में खेलेगी, यह जानना रोमांचक हो गया है। रेस में अब न्यूजीलैंड, भारत, अफगानिस्तान की टीमें हैं।

न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान के हाथों हार जाए

न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान के हाथों हार जाए

हालांकि, भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल लग रहा है। वो हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम जबरदस्त फाॅर्म में है। अफगानिस्तान के पास भले ही अच्छे स्पिनर हैं, लेकिन कीवी बल्लेबाजी में काफी गहराई है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलने के बाद लगातार तीनों मैच जीते हैं। उन्होंने पहले भारत को 8 विकेट से हराया था। फिर स्काॅटलैंड को 16 रन से मात दी थी। इसके बाद कीवी टीम ने नीबीमिया के खिलाफ 52 रनों से बड़ी जीत र्ज करते हुए 6 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। खैर, अब 7 अक्तूबर को साफ हो जाएगा कि भारत का सेमीफाइनल में पहुंचा संभव रहेगा या नहीं। लेकिन करोड़ों भारतीय फैंस यही चाह रहे होंगे कि कैसे भी न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान के हाथों हार जाए। हालांकि अफगानिस्तान के भी भारत के बराबर 6 अंक रहेंगे, लेकिन भारत बेहतर नेट रन रेट होने के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

Story first published: Friday, November 5, 2021, 21:46 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+