For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली युवा क्रिकेटरों के लिए ठीक नहीं हैं, उन्हें कॉपी करना खतरनाक हो सकता हैः एडम गिलक्रिस्ट

दुनिया के सबसे महान विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे महान विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। कोहली के लिए गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीय कप्तान जिस तरह से खेल रहे हैं, उससे बल्लेबाजी का हर रिकॉर्ड खतरे में हैं।

उन्होंने कहा कि "मेरा मानना है कि खेल के हर प्रारूप में बल्लेबाजी के हर आंकड़े और रिकॉर्ड खतरे में हैं। विराट जिस तरह से रन बना रहे हैं, उनके पास जो निरंतरता है, वो शानदार है। उनके सामने हालांकि अभी चुनौती आना बाकी है। मुझे विराट कोहली और सभी भारतीय खिलाड़ियों का जुनून और आक्रामकता पसंद है।" हालांकि गिलक्रिस्ट मानना है कि विराट के सामने अभी विदेशी जमीं पर अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती है।

एडम ने कहा- "विराट को दक्षिण अफ्रीका जाना और भी विदेशी दौरे करने हैं, लेकिन वो विश्व स्तर के बल्लेबाज हैं। अगर वह रिकॉर्ड तोड़ भी नहीं पाते हैं तो उनके काफी करीब जरूर पहुंचेंगे।"पिछले कुछ सालों में विराट कोहली की संगति और आक्रामक शैली भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य आकर्षण बन गई है। टेस्ट में नंबर वन बनना और लगातार सात वनडे सीरीज जीत से एक बात तो साबित होती है कि 28 साल के इस कप्तान ने सही दिशा में टीम का मार्गदर्शन किया है।

मैदान पर कोहली की आक्रामकता साथी खिलाड़ियों के लिए देखने वाली चीज होती है जिसे वे हमेशा अपनाना चाहते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का कहना है कि कोहली का नकल बुद्धिमानी के साथ की जाए तो ही अच्छा है।

हिंदु्स्तान से बात करते हुए गिलक्रिस्ट ने कहा- "यदि मैं उनकी (विराट) टीम में होता तो मैं मैदान पर उनके जैसा व्यवहार नहीं करता। आपको मैदान पर वही करना चाहिए जो आपके अंदर स्वभाविक तौर पर आता है। जिसमें आप विश्वास करते हैं। हालांकि इसका मतलब यह भी नहीं है कि हर खिलाड़ी जो विराट की तरह मैदान पर अग्रेशन नहीं दिखाता है उससे सवाल किए जाएं।" उन्होंने ये भी कहा कि अगर आप आंख मूंदकर कोहली को कॉपी करेंगे तो ये आपके लिए खतरनाक होगा। ये आपको नीचे ले जाएगा। आप पकड़े जाओगे क्योंकि आप नाटक कर रहे होंगे। आप क्रिकेट का खेल खेलना भूल जाएंगे।"

भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने हाल ही में इसी तरह की भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा था कि कोहली कई बार 'क्रूर' हो जाते हैं। वह श्रृंखला से पहले अपने स्टेटमेंट्स को पढ़ने के कष्ट करते हैं।

इसी को लेकर गिलक्रिस्ट ने कहा कि "आक्रामकता को आपके अंदर से आना चाहिए आम तौर पर आपकी पर्सनालिटी ये कहती है कि आप अपने गेम को कैसे खेलते हैं। विराट एक भावुक, ऊर्जावान और निर्धारित व्यक्ति है। जाहिर है उनकी बल्लेबाजी से भी पता चलता है कि यह उनके नेतृत्व और सफलता हासिल करने की उनकी इच्छा में भी प्रतिबिंबित झलकती है।"

इसे भी पढ़ेंः- भारतीय खिलाड़ियों को मिली बड़ी राहत, अब बिजनेस क्लास में करेंगे सफर

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+