For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली के बाद रोहित नहीं बल्कि यह युवा खिलाड़ी बनेगा कप्तान, पूर्व चयनकर्ता ने किया बड़ा दावा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिये पिछला कुछ समय बेहद शानदार रहा है, साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के 2 मैचों से बाहर होने के बाद पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर्स से पूरी तरह बाहर रखा गया और टेस्ट क्रिकेट में भी उनकी जगह ऋद्धिमान साहा को पहली पसंद के तौर पर शामिल किया जाने लगा। इस दौरान आईपीएल के 13वें सीजन में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वो सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके। हालांकि पंत ने काफी मेहनत की और मौके का इंतजार करते रहे। ऐसे में जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मौका दिया गया तो उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया और मैच जिताऊ पारियां खेलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

इसके बाद से पंत रुके नहीं और पहले बल्ले से फिर विकेटकीपिंग में शानदार प्रदर्शन कर सीमित ओवर्स क्रिकेट में भी वापसी की और मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में पहली पसंद के विकेटकीपर बल्लेबाज बन गये हैं। इतना ही नहीं आईपीएल 2021 के दौरान जब उन्हें टीम की कमान संभालने का मौका मिला तो वहां भी अच्छा प्रदर्शन किया और 8 में से 6 मैचों में जीत हासिल की।

और पढ़ें: '8-9 दिन तक नहीं आई थी नींद', अश्विन ने सुनाई IPL 2021 में कोरोना से लड़ाई की कहानी

नतीजन एक साल पहले तक जिस भारतीय चयन समिति की नजर में ऋषभ पंत सीमित ओवर्स प्रारूप की प्लेइंग 11 में जगह बना पाने में नाकाम हो रहे थे वहीं उसी समिति के पूर्व सदस्यों की नजरों में ऋषभ पंत भविष्य के कप्तान बनने के दावेदार नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता किरण मोरे ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ करते हुए उन्होंने सबसे टैलेंटेड विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक बताया है और उनका मानना है कि वो भविष्य में भारतीय टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।

इंडिया टीवी से बात करते हुए किरण मोरे ने कहा,'ऋषभ पंत के पास भारतीय टीम को आगे ले जाने की काबिलियत है। वह भविष्य में टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। उनके पास जिस तरह का माइंडसेट है वह भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं। उनके पास बेहद तेज दिमाग है जो कि काफी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है। हालांकि यह खिलाड़ी की निजी सोच पर भी निर्भर करता है कि वो खुद को कितना डिसिप्लिन्ड रखता है और भविष्य में क्या देखता है।'

और पढ़ें: भारत, पाक, न्यूजीलैंड या इंग्लैंड, वसीम अकरम ने बताया कौन जीतेगा T20 World Cup 2021

गौरतलब है कि ऋषभ पंत इस समय विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा हैं और फिलहाल मुंबई में टीम के साथ बायोबबल में वक्त गुजार रहे हैं। किरण मोरे ने इस दौरान ऋषभ पंत के अब तक के करियर के उतार चढ़ाव की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास वो मानसिकता है जो दर्शाता है कि वो भारतीय क्रिकेट को कितना आगे ले जा सकते हैं।

उन्होंने कहा,'पंत काफी छोटी उम्र में टीम का हिस्सा बने और अभी भी काफी युवा हैं, इस कारण से आपको उन्हें मेच्योर होने के लिये वक्त देना पड़ेगा। ऐसे में उनका गलतियां करना स्वाभाविक है। जब माही भारतीय टीम का हिस्सा बने थे तब तक वह काफी मेच्योर हो चुके थे। वहीं पंत अंडर-19 टीम से यहां तक पहुंचे हैं जिनके पास दुर्लभ टैलेंट हैं। उन्हें वक्त देने की जरूरत है। पहले लोगों का मानना था कि विकेटकीपर का कप्तानी पर कॉन्सिन्ट्रेट कर पाना मुश्किल होता है लेकिन धोनी ने इस धारणा को बदल दिया और अब छोटे प्रारूपों में ज्यादातर कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज नजर आते हैं। इस सीजन आईपीएल में 4 टीमों के कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज रहे।'

Story first published: Thursday, May 27, 2021, 19:56 [IST]
Other articles published on May 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+