45 मिनट के गलत खेल से हार गई टीम इंडिया, विराट ने बताया कहां हुई चूक
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। पिछले विश्व कप में न्यूजीलैंड को फाइनल से आस्ट्रेलिया से हार मिली थी। विश्व कप शुरू होने से पहले भारत खिताब जीतने का प्रबल दावेदार दावेदार था, लेकिन करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। न्यूजीलैंड से मिले 240 रनों के जवाब में भारतीय टीम से कई गलतिया हुईं। वहीं मैच के कप्तान विराट कोहली ने भी बयान देते हुए माना कि उनकी पारी के शुरूआती 45 मिनट टीम पर भारी पड़ गए।

न्यूजीलैंड नाजुक स्थितियों में बहादुर था
भारतीय टीम ने अपने शुरूआती पाॅवरप्ले में 10 ओवर में 4 विकेट खो दिए। मैच के बाद कोहली ने कहा कि 45 मिनट का खराब खेल किसी को भी टूर्नामेंट को बाहर कर सकता है। हमारा शॉट चयन बेहतर हो सकता था, लेकिन हमने पूरे क्रिकेट में अच्छा स्तर खेला। न्यूजीलैंड नाजुक स्थितियों में बहादुर था और वे इसके लायक थे। कोहली ने कहा कि हमने जो सोचा था वो हमें मिला। हमने सोचा था कि न्यूजीलैंड को एक सही स्कोर पर रोक दिया गया लेकिन जिस तरह से उनके गेंदबाज हमपर हावी हुए उससे काफी फर्क पड़ा।
महज 23 गेंदों के खेल में जडेजा ने किए दो कमाल तो यूजर्स ने लगाई मांजरेकर की लंका

हमें दवाब में रखा
कोहली ने कहा कि मुझे लगता है कि आज का प्रदर्शन सभी गेंदबाजों को देखने के लिए था। जडेजा ने बहुत अच्छा खेल दिया। मैच को बनाए रखा, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने हमें अधिक दबाव में रखा। कई बार, मुझे लगता है कि हमारा शॉट-चयन बेहतर हो सकता था। जिस तरह से हमने पूरे टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा की, वास्तव में उसपर गर्व है। कोहली ने कहा कि न्यूजीलैंड हमारे मुकाबले काफी मजबूत थी और जीतने लायक थी। सभी प्रशंसकों का धन्यवाद।

ऐसा रहा मैच
बता दें कि भारत को न्यूजीलैंड ने 240 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन जवाब में भारत ने 5 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए। लोकेश राहुल, रोहित शर्मा व विराट कोहली महज 1-1 रन बनाकर चलते बने। हालांकि बीच में रविंद्र जडेजा ने जरूर मैच बनाने की कोशिश की लेकिन अंत में कीवी गेंदबाजों ने 221 रनों पर ही भारतीय टीम को समेट दिया। भारत की तरफ से जडेजा ने 77 तो धोनी ने 50 रन बनाए जो टीम को जीत नहीं दिला सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
