विंडीज दौरे पर चयन ना होने से टूटा शुबमन गिल का दिल, निराशा में कही ये बात
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौर के लिए टीम इंडिया ने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में अपनी टीमें घोषित कर दी हैं। उम्मीद के मुताबिक युवा खिलाड़ियों को इसमें स्थान दिया गया है। भारतीय क्रिकेट के चयनकर्ता खासकर अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम तैयार कर रहे हैं। ऐसे में नवदीप सैनी, चाहर बंधु, खलील अहमद, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर आदि जैसे युवाओं को तराशा जा रहा है। टीम में पृथ्वी शॉ अपनी फिटनेस के चलते जगह बनाने से चूक गए। इन सबके बीच एक खिलाड़ी के चयन ना होने ने सबको चौंकाया और वह खिलाड़ी थे- शुबमन गिल। जिस तरह से गिल ने विंडीज दौरे पर गई इंडिया ए टीम की ओर से बल्लेबाजी की थी उसको देखते हुए लग रहा था कि चयनकर्ता इस खिलाड़ी को मौका दे सकते हैं।

चयन ना होने से गिल हुए निराश-
यहां तक की मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने टीम चुनने के दिन प्रेस क्रांफ्रेस में बताया था कि विंडीज दौरे पर इंडिया ए टीम के प्रदर्शन को भी चयन का पैमाना बनाया गया है। नवदीप सैनी, चाहर बंधु, खलील अहमद, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर के अलावा वाशिंगटन सुंदर को भी इंडिया ए टीम से चुना गया है। ऐसे में गिल के लिए यह थोड़े झटके बात इसलिए भी है क्योंकि वह वेस्टइंडीज ए दौरे पर पांच मैचों की अनाधिकारिक सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 54.50 की औसत से तीन अर्धशतक समेत 218 रन बनाए थे। गिल को इस बात से काफी निराशा हाथ लगी है।

कम से कम एक टीम में चुने जाने की उम्मीद थी
उन्होंने कहा है- 'मैं सीनियर भारतीय टीम के चयन की घोषणा का रविवार को इंतजार कर रहा था और मुझे यकीन था कि कम से कम एक टीम में तो मुझे मौका दिया जाएगा।' बता दें कि टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारत की तीन टीमें घोषित की गई थी। गिल ने आगे कहा- टीम में ना चुना जाना निराशाजनक है लेकिन अब मैं ये सब सोचकर अपना समय नहीं गंवाना चाहता। मैं लगातार रन बनाकर चयकर्ताओं को प्रभावित करने की सर्वश्रेष्ठ कोशिश करूंगा।' गिल ने यह बात क्रिकेटनेक्सट से बात करते हुए बताई।
लसिथ मलिंगा ने की बड़ी घोषणा, इस मैच के बाद लेंगे ODI क्रिकेट से संन्यास

गिल को लेकर क्या बोले थे प्रसाद-
गौरतलब है कि जब एमएसके प्रसाद से गिल के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था- शुभमन गिल न्यूजीलैंड दौर पर तब गए थे जब लोकेश राहुल सस्पेंड थे। अभी वह प्रतीक्षा सूची में हैं। निश्चित तौर पर उन पर विचार किया जाएगा। वह योजनाओं में मौजूद थे। प्रसाद ने आगे कहा कि इंडिया ए टीम के प्रदर्शन को सराहना जरूरी था इसलिए ही यह टीम चुनी गई। उन्होंने इस दौरान मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर और नवदीप सैनी की तारीफ की। बता दें कि गिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड दौरे पर किया था। वे दो मैचों में तब केवल 9 और 7 ही रन बना पाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
