पाकिस्तान के पूर्व पेसर ने IPL की गेंदबाजी को बताया 'लो क्लास', फैन्स ने कहा-पागलों के डॉक्टर को दिखाओ
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। आकिब जावेद का यह बयान भारतीय फैन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है, जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीफ करते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में फैन्स को लो क्वालिटी गेंदबाजी देखने को मिलती है। जावेद पीएसएल की फ्रैंचाइजी लाहौर कलंदर्स के हेड कोच हैं और उन्हें लगता है कि आईपीएल की तुलना में पीएसएल काफी आगे हैं, जिसके 7वें सीजन का आगाज 27 जनवरी से कराची और लाहौर में किया जाना है।
और पढ़ें: जानें क्यों IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में होगी देरी, दिसंबर के बजाय कब होगी खिलाड़ियों की नीलामी
आकिब जावेद ने हाल ही में समा टीवी से बात करते हुए यह बयान दिया। पीटीवी स्पोर्टस ने समी टीवी पर आकिब जावेद के बयान को कोट करते हुए लिखा,'यह (पीएसएल) दुनिया की सबसे मजेदार लीग है। अगर कोविड 19 या किसी और चीज की वजह से इसमें रुकावट देखने को नहीं मिलती है तो पीएसएल में सबसे शानदार पिच देखने को मिलती हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आईपीएल को देखें तो वहां पर सपाट पिचों और लो क्वालिटी गेंदबाजी की तरफ से एक ही तरह का क्रिकेट खेला जाता है।'
और पढ़ें: Ashes 2021-22: वो 6 खिलाड़ी जो पिंक बॉल टेस्ट में बने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत के हीरो

दुनिया की दूसरी बेस्ट लीग भी नहीं है पीएसएल
गौरतलब है कि आकिब जावेद का यह बयान फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने पाकिस्तान के इस पूर्व गेंदबाज की क्लास लगानी शुरू कर दी। ट्विटर पर उनकी जमकर क्लास लगाई गई।
एक यूजर ने आकिब जावेद को लताड़ते हुए लिखा कि पीएसएल दुनिया में दूसरी बेस्ट लीग भी नहीं है, हो सकता है कि तेज गेंदबाजी के मामले में यह दूसरे नंबर पर आ जाये पर ओवरऑल मामले में यह टॉप 3 में भी नहीं आती। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज सिर्फ 2 वजहों से अच्छी गेंदबाजी करते हैं, 1 पहला पीएसएल में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले विदेशी बल्लेबाज नहीं खेलते हैं और ऐतिहासिक रूप से पाकिस्तान क्रिकेट ने कभी अच्छा बल्लेबाज नहीं दिया है।

पगला गये हैं आकिब जावेद, मेंटल डॉक्टर से ले सलाह
वहीं एक अन्य यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि पाकिस्तान का यह पूर्व क्रिकेटर पगला गया है और उन्हें दिमाग के डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। दुनिया के सभी बेस्ट खिलाड़ी आईपीएल में खेलना चाहते हैं और ज्यादातर खिलाड़ी खेलते भी हैं। ऐसे में जरा समझा सकते हैं कि घरेलू और रिटायर्ड खिलाड़ियों के साथ खेला जाने वाले पीएसएल की क्वालिटी ज्यादातर बेहतर कैसे है। मतलब कुछ भी कहना है, हद है।

कमाई के मामले में टॉप पर है आईपीएल
एक अन्य यूजर ने फुटबॉल की सबसे मशहूर लीग का जिक्र करते हुए कहा कि आईपीएल ने पॉपुलैरिटी और रिवेन्यू के मामले में उसे भी पछाड़ दिया है। उन्होंने लिखा,'कृप्या ध्यान दें, आईपीएल ने लोकप्रियता और कमाई के मामले में इंग्लिश प्रीमियर लीग को भी पीछे छोड़ दिया है। अगले कुछ सालों के अंदर आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्टस लीग बन सकती है। मेरे विचार में क्रिकेट में आईपीएल का आयोजन सबसे बेहतर चीज हुई है। आईपीएल की तुलना विश्वकप से भी नहीं की जा सकती और आप पीएसएल से कर रहे हैं।'

पागल हो गये हैं आकिब जावेद
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपके पीएसएल के बढ़ने के पीछे के कई कारण हैं। वह पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है, फ्रैंचाइजियां पैसे नहीं कमा पा रही हैं, बड़े खिलाड़ी पीएसएल में खेलना नहीं चाहते हैं। क्या पीएसएल की गेंदबाजी बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, जोफ्रा आर्चर, एनरिच नॉर्खिया, राशिद खान, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड से बेहतर है। आकिब तुम पागल हो गये हो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
