oi-Vineet Kumar
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के खिलाड़ी इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल के जरिये वापसी का लुत्फ उठा रहे हैं। तो वहीं इसी लीग के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की कॉमेंट्री के दौरान दिये गये एक बयान के चलते बड़े विवाद का सामना करना पड़ा है। सुनील गावस्कर की ओर से दिया गया यह बयान भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर था जिसमें वह लॉकडाउन के दौरान उनकी प्रैक्टिस नहीं हो पाने की बात कर रहे थे और उन्होने कहा था कि हमने कुछ वीडियोज देखी थी जिसमें विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की गेंदबाजी पर खेलते नजर आ रहे थे लेकिन उससे क्या ही फर्क पड़ता है।
और पढ़ें: RR vs KXIP: निकोलस पूरन ने हवा में पलटकर रोका सैमसन का छक्का, फील्डिंग देख हैरान रह गये सचिन-सहवाग
हालांकि गावस्कर के इस बयान को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से लिया गया जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया और खुद अनुष्का शर्मा ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए सुनील गावस्कर के बयान की आलोचना की। हालांकि अगले दिन मैच के दौरान खुद गावस्कर ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उनके कमेंट का गलत मतलब निकाला गया है, जिसने भी मेरी कॉमेंट्री सुनी है उसे पता होगा कि मेरा बयान किस संदर्भ में था।
और पढ़ें: IPL को लेकर मनोज तिवारी ने की भविष्यवाणी, कहा- आखिरी 4 में नहीं पहुंचेगी यह टीम
वहीं इस विवाद के सामने आने के बाद अब भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और गावस्कर को लेकर अनुष्का शर्मा की ओर से दिये गये बयान की आलोचना की है।
भारतीयों में है सेंस ऑफ ह्यूमर की कमी
फारुख इंजीनियर ने अनुष्का के बयान पर चुप्पी तोड़ते हुए एक पाकिस्तानी अखबार ऑबजर्वर से बात करते हुए कहा कि सुनील गावस्कर ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। मेरे हिसाब से यहां पर गलती भारतीय व्यूअर्स की है क्योंकि न तो उन्हें मजाक समझ आता है और न ही बात।
उन्होंने कहा,' हम भारतीयों में सेंस ऑफ ह्यूमर की कमी है। अगर सुनील गावस्कर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बारे में कुछ कहा है तो वह मजाकिया लहजे में होगा न कि गलत या डेरोगेट्री।'
सुनील गावस्कर के बयान को गलत तरीके से लिया गया
फारुख इंजीनियर का मानना है कि भारतीय फैन्स में समझ की कमी है और यही वजह है कि उनके मामले में लोगों ने राई का पहाड़ बना दिया था।
उन्होंने कहा,'मैं गावस्कर को निजी तौर से जानता हूं इसलिये इस बात की गारंटी ले सकता हूं कि अगर उनकी ओर से ऐसा कोई बयान दिया गया होगा तो वह या तो मजाक होगा या फिर दूसरे संदर्भ में होगा। लोगों ने मेरे मामले में भी यही किया था और संदर्भ न समझकर गंभीरता से लिया था, जिसके बाद अनुष्का ने बयान जारी किया था।'
फारुख ने भी दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि पिछले साल विश्व कप के दौरान इस पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने विवादित बयान दिया था कि इंग्लैंड में आयोजित हुए विश्व कप के दौरान भारतीय चयनकर्ता कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को चाय परोसते नजर आ रहे थे। फारुख के बयान को लेकर अनुष्का शर्मा ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी थी और इस दौरान कप्तान विराट कोहली भी उनके साथ ख़ड़े नजर आये थे।
विराट ने कहा था, 'अनुष्का श्रीलंका के खिलाफ एक विश्व कप मैच के लिये आयी थी और फैमिली बॉक्स और सेलेक्टर्स का बॉक्स अलग था, वहां कोई सेलेक्टर नहीं था। अनुष्का अपने दो दोस्तों के साथ मैच देखने आई थी।'
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, September 28, 2020, 20:31 [IST]
Other articles published on
Sep 28, 2020