IPL को लेकर मनोज तिवारी ने की भविष्यवाणी, कहा- आखिरी 4 में नहीं पहुंचेगी यह टीम

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज हो चुका है और पहले हफ्ते में फैन्स को कई शानदार मुकाबले देखने को मिले। इस बीच जहां लगभग सभी टीमों को कम से कम एक मैच में जीत हासिल हुई तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। 2016 में खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का इस साल प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। लीग में खेले गये अपने दोनों मैचों में टीम न तो चेज कर पाई और न ही केकेआर के खिलाफ रनों का बचाव कर पाई है।

इसको देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी ने भविष्यवाणी की है इस साल यह टीम आईपीएल के टॉप 4 में नहीं पहुंच पायेगी। भले ही डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली इस टीम ने अभी तक सिर्फ 2 ही मैच खेले हैं लेकिन मनोज तिवारी का मानना है कि इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में वो दम नहीं दिखाई दे रहा जिसने 2016 में इसे चैम्पियन बनाया था।

और पढ़ें: RR vs KXIP: राजस्थान रॉयल्स ने 224 रनों को चेज कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, पंजाब को 4 विकेट से हराया

क्रिकबज के साथ बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, ' इस साल आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज अपने रंग में नहीं दिखाई दे रहे हैं जिसके लिये वो जाने जाते हैं, खलील अहमद डॉट गेंद फेंक रहे हैं लेकिन वो बाउंड्री लगाने वाली गेंद भी ज्यादा दे रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार लय में नहीं दिख रहे, यह लॉकडाउन में नहीं मिली प्रैक्टिस का नतीजा भी है। वहीं मनीष पांडे भी चोटिल हो गये हैं। मुझे लग रहा ये टीम नीचे से 3-4 की टीमों में रहेगी। '

गौरतलब है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को कमजोर बताने वाले खिलाड़ियों में सिर्फ मनोज तिवारी का नाम ही शामिल नहीं है, बल्कि मशहूर क्रिकेटर कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस टीम को कमजोर बताया है।

और पढ़ें: RR vs KXIP: मयंक अग्रवाल ने 45 गेंद में जड़ा आईपीएल करियर का पहला शतक, नाम किये खास रिकॉर्ड

आकाश चोपड़ा का मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का मध्यक्रम इस साल काफी कमजोर नजर आ रहा है। टीम के पास कई युवा खिलाड़ी हैं लेकिन अनुभव की कमी साफ महसूस होती है। ऐसे में जब केन विलियमसन वापसी करेंगे तो टीम वापसी कर सकती है।

Story first published: Sunday, September 27, 2020, 23:57 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+