हरारे (जिम्बाव्बे)। वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ने कप्तान धोनी की अगुवाई में टी20 सीरीज पर भी कब्जा कर लिया। लेकिन इस जीत का रंग उस समय फीका पड़ गया जिस समय कप्तान धोनी की आंख पर आखिरी टी20 मैच के दौरान स्टम्प बेल से चोट लग गई। हालांकि धोनी ने खेल के वक्त अपनी चोट को जाहिर नहीं होने दिया।
लेकिन खेल के बाद उन्होंने अपनी सूजी हुई लाल आंख की फोटो को फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा है कि ये होता है जब बेल्स आपकी आंख पर लगती है। खुशकिस्मत हूं कि दर्द और लो-विजन के बावजूद कीपिंग कर सका। वाकई में धोनी की इस बात पर उनको दाद देनी चाहिए।
आपको बता दें कि मैच के दौरान बैटिंग करते वक्त धोनी जब पेसर डोनाल्ड टिरिपानो की बॉल को हिट करना चाहते थे तब उनकी आंख चोटिल हो गई थी और उसके बाद क्या हुआ आप तस्वीर देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।