For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SAvsPAK: जब दो कप्तानों के 'योगदान' से बन गया एक बेहद अनोखा, दुर्लभ और अनचाहा क्रिकेट रिकॉर्ड

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में हो रहे एक अन्य बॉक्सिंग डे टेस्ट में पाकिस्तान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेले गए टेस्ट मैच में छह विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में दोनों टीमों के कप्तानों के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार ही हुआ है।

140 साल में पहली बार बनने वाला रिकॉर्ड

140 साल में पहली बार बनने वाला रिकॉर्ड

140 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों टीमों के कप्तान दोनों पारियों में खाता खोले बिना ही आउट हो गए हों। यह रिकॉर्ड वास्तव में जितना अनचाहा है उतना ही खास है। ऐसा मौका बेहद दुर्लभ है जब दोनों ही टीमों के कप्तान टेस्ट की दोनों पारियों में जीरो पर आउट हो जाए। यह अपनी तरह की ऐसी पहली घटना है। इस मैच में दोनों कप्तानों ने पेअर बनाने का कारनामा किया। टेस्ट क्रिकेट में जब कोई बल्लेबाज दोनों पारियों में जीरो पर आउट होता है तो उसे पेअर कहा जाता है।

बॉक्सिंग डे टेस्ट: पैट कमिंस को किसने बताया टीम इंडिया के लिए 'सिरदर्द' और सहवाग ने किसे दी सलाह

दोनों ही कप्तान दोनों पारियों में जीरो पर आउट

दोनों ही कप्तान दोनों पारियों में जीरो पर आउट

शुक्रवार को शाहीन अफरीदी की गेंद पर हसन अली के हाथों फाफ डु प्लेसिस का कैच लपके जाते ही यह टेस्ट मैच खास हो गया। इस टेस्ट में फाफ डु प्लेसिस और सरफराज अहमद ने अपनी दोनों ही पारियों में खाता नहीं खोला। इस तरह से डबल जीरो बनाकर फाफ ने पाक कप्तान सरफराज की सहायता से टेस्ट इतिहास का अजीबोगरीब कारनामा कर दिखाया। पाकिस्तान की पहली पारी में सरफराज को जीरो पर ओलिवर ने बोल्ड किया था। फिर उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी बिना खाता खोले शाहीन अफरीदी की गेंद पर आउट हुए।

एक अनोखा, दुर्लभ और अनचाहा रिकॉर्ड

एक अनोखा, दुर्लभ और अनचाहा रिकॉर्ड

जबकि पहली पारी में शून्य बनाने के बाद दूसरी पारी में फिर सरफराज अहमद जीरो पर आउट हुए। मजेदार बात यह थी कि उनका कैच फाफ डु प्लेसिस ने ही लपका। फिर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डु प्लेसिस भी दूसरी पारी में दोबारा जीरो पर चलते बने। उनको दूसरी बार भी शाहीन अफरीदी ने ही आउट किया। इसी के साथ दोनों कप्तानों के 'योगदान' से बन गया एक अनोखा, दुर्लभ और अनचाहा रिकॉर्ड। बता दें कि अफ्रीका ने यह मैच 6 विकेट से जीता।

Story first published: Saturday, December 29, 2018, 22:38 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+