For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

डु प्लेसिस बोले- हमारी जीत से भारतीय टीम खुश होगी, अब इनके बीच होगा फाइनल मैच

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस विश्व कप में फिर से हर बार की तरह खराब प्रदर्शन दोहराती देखी गई। हालांकि टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को 10 रनों से हराकर 9 मैचों में 7 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रही। साउथ अफ्रीका की जीत से माना जा रहा है कि भारत की राह आसाना हो गई क्योंकि अब उनका सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड से होगा ना कि खतरनाक मेजबान इंग्लैंड से। वहीं साउथ अफ्रीका के कप्तान फाॅफ डु प्लेसिस ने भी मैच के बाद बयान देते हुए माना कि उनकी जीत से भारतीय टीम जरूर खुश होगी।

न्यूजीलैंड के प्रदर्शन में गिरावट आई

न्यूजीलैंड के प्रदर्शन में गिरावट आई

डु प्लेसिस ने कहा, 'मुझे लगता है हमारी आज की जीत से भारतीय टीम बहुत खुश होगी। हमारी जीत के कारण अब सेमीफाइनल में उसका सामना न्यूजीलैंड से होना है, जो पिछले तीन मैच हार चुकी है। उसके प्रदर्शन में गिरावट आ रही है।' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले फाफ डू प्लेसिस ने ये भी बताया कि काैन सी 2 टीमें फाइनल में भिड़ सकती हैं।

इनके बीच होगा फाइनल

इनके बीच होगा फाइनल

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल होगा। न्यूजीलैंड का फॉर्म पिछले तीन मैचों में डूबा हुआ है, इसलिए मैं शायद भारत-इंग्लैंड फाइनल कहूंगा।' हालांकि, उन्होंने साथ ही कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बड़े मैच अच्छा खेलती हैं। इसलिए वे बड़े मैचों में इन्हीं टीमों में से किसी एक का समर्थन करेंगे।

VIDEO : धोनी के 'बर्थडे' पर रोहित बोल गए कुछ ऐसा कि सभी पत्रकार लगे हंसने

प्लेसिस ने दिलाई टीम को जीत

प्लेसिस ने दिलाई टीम को जीत

साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट में भारत, इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी छवि के अनुरूप बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की। उसके लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने ही किया और वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। डू प्लेसिस ने इस मैच में शतक बनाया। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए मैच में 6 विकेट पर 325 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम से डेविड वाॅर्नर ने 122 रन भी बनाए लेकिन टीम 315 रन बनाकर ढेर हो गई।

Story first published: Sunday, July 7, 2019, 15:56 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+