For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बलि का बकरा बनाना चाहते थे, 1,95,46500 रुपये दो मैं सारे राज खोल दूंगाः क्रिस गेल

नई दिल्ली। दुनिया का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल गेल इस बार किसी छक्के या तूफानी पारी की बदौलत नहीं बल्कि एक केस की वजह से चर्चा में हैं। क्रिस गेल ऑस्ट्रेलियाई मीडिया समूह के खिलाफ अदालती मामले में अपनी जीत को भुनाना चाहते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में सब कुछ बयां करने का वादा किया है, लेकिन ऐसा वह तभी करेंगे जब इसके लिए उन्हें मोटी धनराशि मिलेगी।

क्या है मामला?
पिछले साल क्रिस गेल पर सिडनी मार्निंग हेरल्ड और द ऐज के प्रकाशक फेयरफैक्स मीडिया ने पिछले साल अपने कई खबरों में आरोप लगाया था कि वह एक महिला मसाज थेरेपिस्ट के सामने नंगे हो गए थे। लेकिन न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने मानहानि का मामला गेल के पक्ष में सुनाया। हालांकि तब कोर्ट ने मानहानि केस में क्षतिपूर्ति पर सुनवाई नहीं की थी। कोर्ट ने कहा था इस पर बाद में सुनवाई होगी। लेकिन क्रिस गेल निर्दोष हैं। अब कोहली क्षतिपूर्ति रकम मिलने से पहले केस को भुनाना चाहते हैं।

पीटीआई के मुताबिक गेल अपनी कहानी बेचने की पेशकश कर चुके हैं। इसके लिए उन्होंने शुरूआती कीमत 300,000 अमेरिकी डॉलर रखी है। गेल ने भी आज ट्वीट करते हुए लिखा- 'मेरे पास बयां करने के लिए एक बेहद दिलचस्प सफल कहानी है। यह 60 मिनट का खास इंटरव्यू हो सकता है या आप लोगों को मेरी अगली किताब के लिए इंतजार करना होगा। यह कहानी इससे जुड़ी है कि अदालत में क्या कुछ हुआ और ऑस्ट्रेलिया में पर्दे के पीछे क्या-क्या किया गया और मुझे प्रतिबंधित करने के लिए क्या हथकंडे अपनाए गए।'

गेल ने ये भी कहा कि वे एक साक्षात्कार पर कैसे मुझे बलि का बकरा बनाना चाहते थे। मैं आपको बताऊंगा कि अदालत के बाद हर दिन मैं क्या करता था। मुझ पर विश्वास करिए जब मैं इसका खुलासा करूंगा तो यह किसी फिल्म जैसा होगा। मैं कुछ नहीं छिपाऊंगा।'

इसे भी पढ़ेंः- श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ये तूफानी खिलाड़ी हुआ बाहर

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+