पाकिस्तान की हार के बाद फैंस ने खोया आपा, 'सरफराज अहमद' पर बरसाए लात-घूंसे, VIDEO वायरल
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अच्छा करे या बुरा, उसके कप्तान सरफराज अहमद हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। कई क्रिकेट फैंस ऐसे हैं जो कुछ हटकर लुत्फ उठाने वाली खबरें पढ़ने के लिए भी सरफराज को फॉलो करते हैं। विश्व कप के शुरुआती दौर में खराब प्रदर्शन के बाद जबरदस्त फजीहत झेल चुके सरफराज अहमद एक बार फिर से उसी दौर से गुजर रहे हैं। इसका कारण पाकिस्तान और श्रीलंका की टी20 सीरीज है जिसमें लंकाई टीम ने सरफराज एंड कंपनी का सूपड़ा साफ करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की थी।

घर में 3-0 से हारा पाकिस्तान, सरफराज फिर निशाने पर
यह हार पाकिस्तानी फैंस के लिए इसलिए भी दुखदायी है क्योंकि एक तो पाकिस्तान लंबे समय बाद अपने घर में क्रिकेट खेल रहा था और श्रीलंका के 10 प्रमुख खिलाड़ी सुरक्षा के डर के मारे पहले ही पाकिस्तान आने से मना कर चुके थे। ऐसे में श्रीलंका की दोयम दर्ज की टीम ने पाकिस्तान को उसके ही फैंस के सामने पीट डाला है। इस हार पर नए कोच मिस्बाह उल हक भी निशाने पर हैं। मिकी आर्थर के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मिस्बाह को टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी थी और बतौर कोच मिस्बाह के लिए यह पहली टी20 सीरीज थी। लेकिन साथ ही सरफराज अहमद भी अपने प्रदर्शन से ऐसी मिशाल कायम नहीं कर सके।
Birthday Special: हार्दिक पांड्या, वो 'काला बच्चा' जो आज बन गया टीम इंडिया का 'रॉकस्टार'

'सरफराज' के मुंह पर लगा तमाचा
टी-20 सीरीज के तीनों मैच हारने के बाद पाक फैंस सरफराज से बुरी तरह खफा हो गए हैं। नाराज प्रशंसकों ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के बाहर सरफराज अहमद के बड़े होर्डिंग पर अपना गुस्सा जमकर निकाला। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक पाकिस्तानी क्रिकेट किस तरह से सरफराज के इस होर्डिंग पर पहले मुंह पर तमाचा जड़ता है और उसके बाद लात और घूंसे चलाता है। इतना ही नहीं, फैन का गुस्सा तब भी कम होता दिखाई नहीं देता है।
|
वीडियो में देखिए पाक फैंस का गुस्सा-
बता दें कि श्रीलंका ने पहले टी-20 में पाकिस्तान को 64 रन से हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में उसे 35 रन से जीत मिली। वहीं आखिरी मैच में श्रीलंका ने 13 रन से जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। पाकिस्तान को इंग्लैंड के बाद दुनिया में किसी टीम ने टी20 में क्लीन स्वीप किया है। इसके पहले विश्व कप 2019 में भी सरफराज अहमद अपनी कप्तानी और फिटनेस को लेकर चर्चाओं में घिर चुके थे। खासकर भारत से मिली हार के बाद सरफराज की फिटनेस निशाने पर ली गई। शोएब अख्तर ने विश्व कप में आलोचना कर 'जब सरफराज अहमद टॉस के लिए आए तो उनका पेट बाहर की ओर निकल रहा था और चेहरे पर तो बहुत ही चर्बी दिखाई दे रही थी।'
INDvSA: रबादा के ओवर-थ्रो पर कोहली ने दी शाबासी, VIDEO में देखिए मजेदार रिएक्शन
|
इससे पहले भी खा चुके हैं गाली-
बाद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुई थी जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट का एक फैन सरफराज से सवाल पूछ रहा है-भाई आप इतने मोटे क्यों हो रहे हो? इतना ही नहीं, यह फैन सरफराज को दो-तीन बार गाली भी दे रहा है जिसको आप वीडियो में सुन सकते हैं। तब सरफराज ने बताया था कि यह सुनने के बाद उनकी पत्नी रो पड़ी थी। बाद में बताया गया कि फैन ने सरफराज से माफी भी मांग ली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
