Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तो क्लार्क को भी लगता है कि भारत को हराना आसान नहीं!

एडिलेड| शुक्रवार को आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है और अब उसका मुकाबला सेमीफाइनल में भारत से होगा जो कि एक रोचक और कठिन मुकाबला होगा, यह कहना हमारा नहीं बल्कि आस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क का है जिन्होंने पाकिस्तान को हराने के बाद मीडिया से बात करते हुए यह बातें कहीं।

क्लार्क ने कहा कि इंडियन टीम इस समय जबरदस्त फार्म में है। धोनी की कप्तानी गजब है इसलिए हमें भी यह मैच जीतने के लिए जबरदस्त मुकाबला करना होगा। मालूम हो कि भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश को 109 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबला 26 मार्च को सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) में खेला जाना है।

क्लार्क ने साफ लफ्जों में कहा कि उनकी टीम को अब भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए विशेष तैयारी की जरूरत होगी। क्लार्क के अनुसार सेमीफाइनल मुकाबले से पूर्व आस्ट्रेलिया को भारतीय टीम की क्षमताओं और कमजोरी का मूल्यांकन करना होगा।

क्लार्क ने कहा, "भारतीय टीम आस्ट्रेलिया नें लंबा समय गुजार चुकी है और यहां के हालात से अच्छी तरह वाकिफ है। गुरुवार को होने वाला मुकाबला निश्चित तौर पर चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+