Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत हारा, लेकिन पाकिस्तान अभी भी पहुंच सकता है सेमीफाइनल में, जानिए कैसे?

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) आईसीसी विश्व कप 2019 ऐसे मोड़ पर आ चुका है जहां टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पूरा दम दिखा रही हैं। रविवार को बर्मिंघम में हुए लीग के 38वें मैच में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान इंग्लैंड ने दिखाया कि वो अब भी सेमीफाइनल की दाैड़ से बाहर नहीं हुए हैं। भारत-इंग्लैंड मैच से पहले कहा जा रहा था कि अगर भारत हारता है तो पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते बंद हो जाएंगे। भारत ना हारे, इसके लिए पाकिस्तानी फैंस भी दुआएं कर रहे थे जो काम नहीं आईं। लेकिन पाकिस्तान अभी भी सेमीफाइनल में बिना अगर-मगर के फेर में फंसते हुए सेमीफाइनल में जगह बना सकता है। वो कैसे? आइए जानें-

ऐसा हुआ तो सेमीफाइनल में पहुंचेगा पाकिस्तान

ऐसा हुआ तो सेमीफाइनल में पहुंचेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान के अभी 8 मैचों में 9 अंक हैं। वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है। उसका एक मैच बाकी है जो 5 जुलाई को बांग्लादेश के खिलाफ लाॅर्ड्स में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान यहां जीत जाता है तो उसके 9 मैचों में 11 अंक हो जाएंगे। लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच का परिणाम देखना होगा। इंग्लैंड 8 मैचों में 10 अंकों के साथ चाैथे स्थान पर काबिज है। यानि कि पाकिस्तान से 1 अंक ज्यादा। अगर इंग्लैंड 3 जुलाई को होने वाले अपने मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार जाता है तो फिर सेमीफाइनल में पाकिस्तान का टिकट बांग्लादेश को हराकर पक्का हो जाएगा।

फिर ऐसी होगी अंक तालिका

फिर ऐसी होगी अंक तालिका

अगर पाकिस्तान अपना आखिरी लीग मैच जीत जाता है तो वह 11 अंकों के साथ चाैथे स्थान पर आ जाएगा। वहीं इंग्लैंड अपना आखिरी लीग मैच हार जाता है तो वह 9 मैचों में 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर ही रह जाएगा। लेकिन पाकिस्तान को पहले इंग्लैंड के मैच पर ही नजरे बनानी होंगी। उन्हें दुआएं करनी होंगी कि इंग्लैंड अपना मैच हार जाए। अगर इंग्लैंड नहीं हारा तो फिर पाकिस्तान बांग्लादेश को हराकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा क्योंकि फिर उसके अंक 11 रहेंगे जबकि इंग्लैंड के 12 अंक हो जाएंगे।

कोहली ने किया कमाल, अर्धशतक लगाते ही तोड़ा नवजोत सिंह सिद्धू का रिकाॅर्ड

भारत-न्यूजीलैंड की जगह है पक्की

भारत-न्यूजीलैंड की जगह है पक्की

वहीं आस्ट्रेलिया इस विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचे वाली पहली टीम बनी थी। उनके 8 मैचों में 14 अंक हैं। वहीं दूसरे-तीसरे नंबर पर भारत-न्यूजीलैंड काबिज है। सेमीफाइनल में इन दोनों टीमों की जगह भी पक्की नजर आ रही है। आखिर कैसे? आइए हम आपको समझाते हैं। दरअसल, भारत ने अपने 7 मैचों में +0.854 की बेहतर रन रेट के साथ 11 अंक बटोरे हुए हैं। उनके 2 लीग मैच बाकी हैं। 2 जुलाई को बांग्लादेश जबकि 6 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ है। भारत का इन दोनों के खिलाफ हारना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि बांग्लादेश पासा पलट सकता है लेकिन इस हार के बावजूद भारत को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा क्योंकि उनके पास श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करना आसान रहेगा जो इस विश्व कप में संघर्ष करती दिख रही है। वहीं न्यूजीलैंड भी +0.572 की नेट रन रेट से 8 मैचों में 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

ये 4 टीमें सेमीफाइनल से हैं बाहर

ये 4 टीमें सेमीफाइनल से हैं बाहर

खिताब हासिल करने के लिए 10 टीमें आमने-सामने हैं जिसमें 4 टीमें पूरी तरह से सेमीफाइनल की दाैड़ से बाहर हो चुकी हैं। ये टीमें हैं- श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, विंडीज, अफगानिस्तान। श्रीलंका के 7 मैचों में 6 अंक हैं, अगर वो अपने आखिरी 2 मैच जीत भी जाती है तो फिर भी वो सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगा। क्योंकि वह अभी -1.186 की बेहद खराब रन रेट के साथ छठे स्थान पर काबिज है। वहीं साउथ अफ्रीका 8 मैचों में 5, विंडीज 7 मैचों में 3, जबकि अफगानिस्तान बिना अंक लिए सेमीफाइनल से बाहर है।

लीग के 38 मैचों के बाद ऐसी है अंक तालिका-

1. आस्ट्रेलिया- 8 मैच 14 अंक, +1.000 नेट रन रेट

2. भारत- 7 मैच- 11 अंक, +0.854 नेट रन रेट

3. न्यूजीलैंड- 8 मैच 11 अंक, +0.572 नेट रन रेट

4. इंग्लैंड- 8 मैच 10 अंक, +1.000 नेट रन रेट

5. पाकिस्तान- 8 मैच 9 अंक, -0.792 नेट रन रेट

6. बांग्लादेश- 7 मैच 7 अंक, -0.133 नेट रन रेट

7. श्रीलंका- 7 मैच 6 अंक, -1.186 नेट रन रेट

8. साउथ अफ्रीका- 8 मैच 5 अंक, -0.080 नेट रन रेट

9. विंडीज- 7 मैच 3 अंक, -0.320 नेट रन रेट

10. अफगानिस्तान- 8 मैच 0 अंक, -1.418 नेट रन रेट

Story first published: Monday, July 1, 2019, 12:04 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+