नई दिल्ली। टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली केवल क्रिकेट के एक जगमगाते सितारे ही नहीं है बल्कि वो उन करोड़ों-अरबों लोगों के लिए आदर्श हैं जिनके पास केवल मेहनत और आगे बढ़ने का जूनून है।
इसलिए एडीडास ने बुधवार को एक ऐसा एड रिलीज किया है जिसमें विराट कोहली के इस रूप को ही पेश किया है। विज्ञापन बुधवार की शाम को रिलीज किया है जिसमें ये साफ बताया है कि प्यार अगर आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है तो नफरत आपको मजबूत बनाती है और हमेशा आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है।
कोहली ने ये वीडियो खुद ही अपने फेसबुक पर शेयर किया है और लिखा है मैं शुक्रिया अदा करता हूं उन सारे लोगों का जिन्होंने मुझे प्यार दिया और मेरा हमेशा साथ दिया और उनका भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरा साथ नहीं दिया.क्योंकि उनके ही कारण मैं आज कुछ बन पाया।
देखें वीडियो..
To all those who have showered love on me over the years – thank you. To all those who have despised, thank you even...
Posted by Virat Kohli onThursday, March 17, 2016