Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका की टीम को लगा बड़ा झटका, 1 साल के लिए बैन हुआ यह गेंदबाज, जानें क्यों

नई दिल्ली। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अकिला धनंजय पर गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी करने के लिए एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिये श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय पर गुरूवार को 12 महीने का प्रतिबंध लगाया। इस श्रीलंकाई गेंदबाज के एक्शन का आकलन करने के बाद यह फैसला किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि धनंजय के बॉलिंग एक्शन की समीक्षा रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी और फिर यह फैसला सुनाया। गाले में 14 से 15 अगस्त तक न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान उनके गेंदबाजी एक्शन की वैधता पर सवाल उठाये जाने के बाद 25 साल के खिलाड़ी के एक्शन की जांच की गयी। टेस्ट मैच में मौजूद मैच अधिकारियों ने धनंजय के एक्शन को संदिग्ध पाया था जिसके बाद चेन्नई में 29 अगस्त को स्वंतत्र जांच में खुलासा हुआ कि उनका गेंदबाजी एक्शन अवैध है।

और पढ़ें: डर के साये में पाकिस्तान जायेगी श्रीलंका टीम, सीरीज को मिली हरी झंडी

यह दूसरी बार है जब उनके एक्शन को गलत पाया गया है जिसके कारण उन पर स्वत: ही 12 महीनों का प्रतिबंध लगा गया। धनंजय को इससे पहले दिसंबर-2018 में प्रतिबंधित किया गया था लेकिन एक्शन में सुधार के बाद फरवरी-2019 में उन्हें एक बार फिर गेंदबाजी करने की अनुमति मिल गई।

आईसीसी ने बयान में कहा, 'ताजा रिपोर्ट में खिलाड़ी की दूसरी रिपोर्ट दो साल के अंदर हुई है, पहले में उसे निलंबित किया गया इसलिये उसे अब खुद ही 12 महीने के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया जाता है।'

और पढ़ें: IND vs SA: अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी से पीछे हैं विराट कोहली, बराबर किया शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

हालांकि एक साल का वक्त खत्म होने के बाद धनंजय एक बार फिर आईसीसी में एक्शन जांच की अपील कर सकते हैं।

Story first published: Friday, September 20, 2019, 10:02 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+