For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: अफगानिस्तान के इस खिलाड़ी से पीछे हैं विराट कोहली, बराबर किया शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

IND vs SA : Shahid Afridi praises Virat Kohli on averaging 50 in all formats | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में नाबाद 72 रनों की पारी खेलकर आई.एस. बिंद्रा पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया। विराट कोहली ने 52 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली। विराट कोहली को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के टी प्रारूप में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली ने शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली 11 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वह इस पायदान को शाहिद अफरीदी के साथ संयुक्त रूप से साझा कर रहे हैं।

और पढ़ें: कोहली के मुरीद हुए शाहिद अफरीदी, ट्वीट के जरिए कही दिल जीत लेने वाली बात

गौरतलब है कि इस लिस्ट में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पहले नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने 70 मैच खेलकर 12 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 72 रनों की पारी खेल कर विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया और टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दोनों में हालांकि सिर्फ सात रनों का अंतर है। कोहली के अब 2441 रन हो गए हैं जबकि रोहित के 2434 रन हैं।

रोहित ने 97 टी-20 मैचों में 32.45 की औसत से इतने रन बनाए हैं। टी-20 में रोहित के नाम चार शतक और 17 अर्धशतक हैं। कोहली ने 71 मैचों में रोहित को पीछे छोड़ा है। टी-20 में इस दिग्गज बल्लेबाज का औसत 50.85 का है। कोहली के नाम हालांकि टी-20 में अंतर्राष्ट्रीय शतक नहीं है लेकिन उन्होंने 22 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।
विराट के शानदार प्रदर्शन को देखकर शाहिद अफरीदी भी अब उनके मुरीद हो गए हैं।

और पढ़ें: IND vs SA: जब मोहाली के मैदान पर विराट कोहली को याद आए धोनी, ताजा किए विश्व कप के पल

शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'बधाई विराट कोहली। आप एक महान खिलाड़ी हैं। ऐसा ही शानदार प्रदर्शन करते रहने के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद है कि आप दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों का मनोरंजन करना जारी रखेंगे।'

Story first published: Thursday, September 19, 2019, 17:03 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+