विश्व कप से बड़ी है कोरोना वायरस की लड़ाई, रवि शास्त्री ने वीडियो में दिया खास संदेश

नई दिल्ली। दुनिया भर में महामारी बन चुकी कोरोना वायरस बीमारी के चलते इन दिनों सबकुछ पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। ऐसे में खेल जगत के बड़े टूर्नामेंट भी रद्द हो गये हैं। बीसीसीआई की ओर से आईपीएल को अनिश्चितकालीन समय तक टालने के बाद सितंबर-अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप पर भी संकट के बदलाव छाने लगे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कोरोना वायरस और टी20 विश्व कप को लेकर बड़ा बयान दिया है।

और पढ़ें: 'युवराज, रैना, जडेजा या कोहली', ब्रैड हॉग ने बताया कौन है बेस्ट इंडियन फील्डर

भारत में इस महामारी के चलते अब तक 350 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जबकि करीब 11 हजार लोग संक्रमण का शिकार हो चुके है। इस महामारी से बचने के लिये भारत सरकार ने 14 अप्रैल तक लगाये गये लॉकडाउन को 3 मई तक के लिये बढ़ा दिया गया है। रवि शास्त्री ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई किसी भी विश्व कप से बड़ी है।

और पढ़ें: 'इमरान खान ने रची थी जावेद मियांदाद को बाहर करने की साजिश', पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का खुलासा

विश्व कप जीतने से बड़ी है कोरोना वायरस की लड़ाई

विश्व कप जीतने से बड़ी है कोरोना वायरस की लड़ाई

कोरोना वायरस के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिये कोच रवि शास्त्री ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह लोगों से अपील करते हुए नजर आये कि इस महामारी से लड़ने के लिये कैसे खेलों से सीख कर और सबक लेकर लड़ने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

शास्त्री ने कहा, 'आज कोरोना वायरस ने हमें ऐसी स्थिति में डाल दिया है जहां यह हम पर हावी है। कोविड-19 से निपटना विश्व कप जीतने का प्रयास करने की तरह है, जहां आप अपना सब कुछ झोंककर इसे जीतने का प्रयास करते हो।'

रवि शास्त्री ने की पीएम मोदी की तारीफ

रवि शास्त्री ने की पीएम मोदी की तारीफ

इस कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में रवि शास्त्री ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह आगे बढ़कर चुनौती का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'साथियों हम इस लड़ाई को जीत सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको कुछ सामान्य नियमों का पालन करना होगा। हमारे पास ऐसा प्रधानमंत्री है जो आगे बढ़कर चुनौती का सामना कर रहा है, वह सबसे आगे हैं।'

सिर्फ 11 लोग नहीं 1 अरब 40 करोड़ लोग लड़ रहे हैं

सिर्फ 11 लोग नहीं 1 अरब 40 करोड़ लोग लड़ रहे हैं

रवि शास्त्री ने कहा कि हमारे सामने जो समस्या है वह कोई साधारण विश्व कप नहीं है, यह सभी विश्व कप टूर्नामेंट से बड़ा है, जहां सिर्फ 11 लोग नहीं खेल रहे बल्कि एक अरब 40 करोड़ लोग मैदान पर हैं और प्रतिस्पर्धा पेश कर रहे हैं।

शास्त्री ने कहा, 'साथियों चलो एक साथ मिलकर ऐसा करें। एक अरब 40 करोड़ लोगों की सेना उतरे और इस कोरोना वायरस को हरा दे और मानवता का विश्व कप जीत ले।'

आसान नहीं होगा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई

आसान नहीं होगा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई

उन्होंने कहा, 'आपको शीर्ष स्तर से आने वाले आदेशों का पालन करना होगा, फिर चाहे ये केंद्र सरकार से आएं, राज्य सरकार से या फिर अपनी जान को जोखिम में डालकर इस बीमारी से लड़ रहे लोगों की ओर से। दो आदेशों का पालन सबसे अधिक जरूरी है, घर पर रहना और सामाजिक दूरी बनाना। यह आसान नहीं होगा लेकिन मुकाबला जीतने के लिए आपको दर्द का सामना करना होगा और इस क्रम को तोड़ना होगा।'

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनिया भर में एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों की जान गई है और लगभग 20 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इसके कारण दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताएं भी ठप्प पड़ी हैं।

Story first published: Wednesday, April 15, 2020, 21:54 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+