For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'युवराज, रैना, जडेजा या कोहली', ब्रैड हॉग ने बताया कौन है बेस्ट इंडियन फील्डर

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महमारी कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया इस वक्त गंभीर संकट में है। इस महामारी के चलते इस वक्त कई सारे देश लॉकडाउन में रहने को मजबूर हैं। कोरोना वायरस की महामारी के चलते इस वक्त सब कुछ ठप्प सा पड़ गया है और आम आदमी से लेकर खेल जगत की मशहूर हस्तियां तक घरों में बंद रहने पर मजबूर हो गई हैं। ऐसे में बोरियत से बचने के लिये यह मशहूर हस्तियां फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर वक्त बिता रहे हैं। इस लिस्ट में खेल जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम है।

इस दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले खिलाड़ियों में से एक नाम ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ब्रै़ड हॉग का है जो कि सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं और पुराने वक्त को याद कर रहे हैं।

और पढ़ें: 'सिर्फ अच्छा व्यव्हार करने से IPL में नहीं मिलती एंट्री', क्लार्क के बयान पर लक्ष्मण का पलटवार

ऐसे ही एक जबरदस्त सवाल का जवाब ब्रैड हॉग ने सोशल मीडिया पर दिया जिसममें फैन्स ने पूछा था कि कौन सा भारतीय खिलाड़ी मैदान पर सबसे अच्छी फील्डिंग करता नजर आता है। इसके साथ ही फैन ने इस दिग्गज खिलाड़ी को विकल्प के रूप में 4 ऑप्शन दिये जिसमें भारतीय क्रिकेट के 4 बेहतरीन फील्डर्स युवराज सिंह, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और विराट कोहली का नाम शामिल था।

इस सवाल का जवाब देते हुए ब्रैड हॉग ने कहा कि यह चारों ही खिलाड़ी शानदार हैं और मैदान पर इनर सर्किल में इन चारों की उपस्थिति में मैं गेंदबाजी करना पसंद करूंगा। हालांकि उसके बावजूद मैं एक खिलाड़ी को बेस्ट भारतीय फील्डर चुनना चाहूंगा।

और पढ़ें: 'इमरान खान ने रची थी जावेद मियांदाद को बाहर करने की साजिश', पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी का खुलासा

उन्होंने कहा,' भारतीय क्रिकेट के यह चारों खिलाड़ी शानदार हैं, हालांकि मैं इनर रिंग में इन खिलाड़ियों की उपस्थितियों में गेंदबाजी करना पसंद करूंगा लेकिन मेरी नजर में रविंद्र जडेजा सबसे उम्दा भारतीय खिलाड़ी हैं।'

Story first published: Thursday, April 16, 2020, 13:51 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+