नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री ने आखिरकार सोमवार को टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन कर दिया है।
मैं सिलेक्टर होता तो कोहली को वनडे का कैप्टन बना देता: शास्त्री
आपको बता दें कि शास्त्री ने टीम के साथ बतौर निदेशक 18 महीने तक काम किया। उनका अनुबंध आईसीसी वर्ल्ड टी-20 के समाप्त होने के साथ ही खत्म हो गया था। खुद रवि शास्त्री ने कहा कि हां उन्होंने कोच पद के अप्लाई कर दिया है।
दिग्गजों को भा रहे हैं शास्त्री इसलिए मिलेगी कोच की सीट?
मालूम हो कि बीसीसीआई के नव-निर्वाचित अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने हाल ही में संजय बांगड़, भरत अरुण और आर. श्रीधर के साथ मुलाकात करने के बाद कहा था कि जो कोई भी हेड कोच पद के लिए इच्छुक है, वो आवेदन कर सकता है। इसलिए इस समय हेड कोच बनने के लिए शास्त्री समेत ऊपर के तीनों लोगों में होड़ मची हुई है।
#Asia cup: धोनी के कटे सिर वाले एड पर शास्त्री ने कहा नो कमेंटस
कहा जा रहा है कि शास्त्री को टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों और बीसीसीआई के कुछ खास पोजिशन पर बैठे लोगों का साथ मिला है जिसके कारण उनकी कोच बनने की इच्छा और प्रबल हो गई है।