For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट इतिहास में पहली बार 3 टीमों के बीच होगा मैच, डिविलियर्स बिखेरेंगे जलवा

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पिछले 3 महीनों से क्रिकेट पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। हालांकि 3 महीने बाद धीरे-धीरे हर क्रिकेट बोर्ड अपने देश में क्रिकेट की शुरुआत के लिये कदम बढ़ा रहा है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 7 जुलाई से खेले जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच के साथ जहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट वापसी कर रहा है तो वहीं क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भी इतिहास के सबसे अनोखे मैच के साथ मैदान पर वापसी करने का ऐलान किया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका की ओर से आयोजित किये जाने वाले इस मैच में 2 नहीं बल्कि 3 टीमें एक साथ मैदान पर उतरेंगी।

और पढ़ें: शोएब अख्तर का बड़ा खुलासा, बताया- इंग्लैंड दौरे पर रात 12 बजे होती थी परेशानी

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की ओर से पहले इस मैच का आयोजन 27 जून को होना था हालांकि सरकार की ओर से स्वास्थ्य दिशा निर्देशों संबंधी मंजूरी नहीं लिये जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब इस मैच को दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन पार्क स्टेडियम में बिना दर्शकों की मौजूदगी के खेला जायेगा। इसके साथ ही देश में फिर से क्रिकेट की शुरुआत भी हो जायेगी।

और पढ़ें: वो खिलाड़ी जिसने 24 साल पहले भारत के खिलाफ बनाया अटूट रिकॉर्ड, फिर भी नहीं मिला टीम में मौका

नेल्सन मंडेला के जन्मदिन पर होगा यह ऐतिहासिक मैच

नेल्सन मंडेला के जन्मदिन पर होगा यह ऐतिहासिक मैच

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बुधवार को इस ऐतिहासिक मैच की नई तारीख का ऐलान करते हुए बताया कि अब इस मैच का आयोजन 18 जुलाई को किया जायेगा जिस दिन दिवंगत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्मदिन भी है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी जाक फाउल ने एक बयान में कहा ,'इस मैच को कराने के लिये नेलसन मंडेला दिवस से बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता था क्योंकि इसका मुख्य मकसद कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित लोगों की मदद के लिये धन इकट्ठा करना है।'

अलग हैं इस मैच के नियम

अलग हैं इस मैच के नियम

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस फैलने के बाद दक्षिण अफ्रीका में मैदान पर खेला जाने वाला यह पहला मैच है जिसका लाइव प्रसारण किया जायेगा। इस मैच को ‘थ्रीटी क्रिकेट' के नाम से पुकारा जा रहा है जिसका आयोजन सेंचुरियन में दर्शकों की गैर-मौजूदगी में होगा। इस मैच में तीन टीमें हिस्सा लेंगी जिसकी कप्तानी क्विंटन डिकॉक, एबी डिविलियर्स और कागिसो रबाडा के हाथों में होगी।

हर टीम में 11 के बजाय सिर्फ 8-8 खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे। यह मैच कुल 36 ओवर का होगा जिसमें हर टीम को 12 ओवर मिलेंगे और बाकी दोनों टीमें 6-6 ओवर गेंदबाजी भी करेंगी। इस मैच से 3 दिन पहले खिलाड़ी जमा होंगे और सभी का कोरोना टेस्ट कराया जायेगा। मैच के पांच दिन पहले ही सरकार ने समूहों में अभ्यास की अनुमति क्रिकेटरों को दे दी है।

मैच से जुटाये गये पैसों से होगी कोरोना मरीजों की मदद

मैच से जुटाये गये पैसों से होगी कोरोना मरीजों की मदद

इस मैच के जरिये देश के शीर्ष क्रिकेटरों को लंबे समय बाद मैच अभ्यास मिलेगा और इससे चैरिटी के लिये रकम भी जुटाई जायेगी. घरेलू मैचों को फिर शुरू करने से पहले इस मैच को ट्रायल की तरह माना जा रहा है.

बता दें बीते हफ्ते क्रिकेट साउथ अफ्रीका (South Africa) के 7 कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने 100 कर्मचारियों के टेस्ट किये, जिसमें से 7 कोरोना पॉजिटिव पाए गए. बता दें क्रिकेट साउथ अफ्रीका 27 जून को सोलिडैरिटी कप का आयोजन करने वाला था. इस कप से साउथ अफ्रीकी क्रिकेट की कोरोना के बाद वापसी होने वाली थी. लेकिन इसे अचानक अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया.

Story first published: Thursday, July 2, 2020, 14:10 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+