अथिया ने केएल राहुल को फोटो से किया क्रॉप, रिश्ते में दरार के संकेत देती कही ये बात
नई दिल्ली: अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के बीच रिश्ता जब लगभग जगजाहिर हो गया था तो उसमें अचानक एक ट्विस्ट आता हुआ दिखाई दे रहा है। इंस्टाग्राम पर अथिया शेट्टी ने एक ऐसी पोस्ट डाली है जिसके बाद कयास लगने शुरू हो चुके हैं कि कहीं ये परवान चढ़ने से पहले ही तो ये रिश्ता खत्म नहीं हो गया।
दरअसल अथिया ने एक थ्रो बैक फोटो डाली है जिसमें उन्होंने केएल राहुल को क्रॉप कर दिया है। यह वही फोटो है जिसमें वह केएल राहुल के साथ एक टेलीफोन बूथ में खड़ी थीं।

राहुल को फोटो से हटाकर कहा- सपने की तरह था
यह फोटो तब काफी पसंद की गई थी लेकिन अब उसी फोटो को वापस शेयर करते हुए उन्होंने राहुल को क्रॉप कर दिया है। इतना ही नहीं इस फोटो पर जो कैप्शन दिया गया है वह भी कुछ ऐसा ही इशारा कर रहा है।
पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक से शादी करने वाली थीं तमन्ना? जानिए क्या है सच
इसे साझा करते हुए उसने लिखा: "एक सपने की तरह लगता है।" यह फोटो कितने निराशाजनक भाव से शेयर की गई है इसकी बानगी यूजर्स के कमेंट भी बता देते हैं।

करीबी दोस्तों ने प्रकट किया दुख-
एक कमेंट अथिया की करीबी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर का है। आकांक्षा केएल राहुल और अथिया के बीच के कथित रिश्ते की गवाह रही हैं और दोनों के साथ काफी समय बिताती रही हैं। आकांक्षा ने दुख प्रदर्शित करने वाले सिंबल के साथ कमेंट किया है।
बता दें कि पिछले दिनों जब केएल का बर्थडे था, तब अथिया ने उनके साथ एक फोटो शेयर की थी। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था- हैपी बर्थडे माई पर्सन। इस फोटो के बाद फैंस को पुख्ता यकीन हो गया था कि राहुल और अथिया अब रिश्ते को अगले स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं।

कुछ ऐसी थी पुरानी फोटो-
जहां तक पुरानी फोटो की बात है तो उसको आप यहां देख सकते हैं। तस्वीर पुराने शैली के फोन बूथ के अंदर से है, जिसमें सभी प्रकार के विंटेज पोस्टर के साथ दीवारों को चिपकाया गया है। राहुल ने हाथ में एक फोन रिसीवर के साथ तस्वीर खिंचवाई थी और अथिया उनके बगल में खड़ी थीं। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा था: "नमस्ते, देवी प्रसाद ...?" कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए हेरा फेरी फिल्म की नकल की गई थी। इस सुपरहिट फिल्म में अथिया के पिता सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
