U19 CWC: भारत को 1 रन बनाने में लगी 13 गेंद, जानें पहले 10 ओवर में कैसा रहा मैच का हाल
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में जारी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है वहीं बांग्लादेश की टीम ने एक बदलाव किया है।
और पढ़ें: USA vs NEP: नेपाल के 15 साल के खिलाड़ी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मुराद की जगह टीम में अविषेक को शामिल किया है।
और पढ़ें: U19 CWC: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर भारत बनेगा चैम्पियन, जानें कैसा रहा है अब तक का सफर
|
टॉस के बाद जानें क्या बोले बांग्लादेशी कप्तान
अकबर अली ने टॉस के बाद कहा कि कल रात को बारिश काफी हुई थी जिसके वजह से उम्मीद लगाई जा रही है कि पिच पर अभी भी मदद बाकी है। हम आज 3 सीमर गेंदबाज लेकर खेल रहे हैं। हम परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहते हैं। यह हमारे लिये काफी खास रहा। फाइनल तक पहुंचने का सफर बेहद यादगार रहा है। हमारी पीएम ने पर्सनल मैसेज करके हमें बधाई दी। टीम में मुराद की जगह अविषेक को शामिल किया जा रहा है।

13 गेंद में खुला खाता, 9 रन पर भारत का विकेट गिरा
बांग्लादेश की टीम ने बेहद शानदार शुरुआत की और पहले 2 ओवर लगातार मेडन फेंके। भारतीय टीम को खाता खोलने में 13 गेंदो का सामना करना पड़ा। 13 गेंद बाद यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिये खाता खोला और पहला रन बनाया। 7 ओवर का खेल समाप्त होने तक भारत ने 9 रन के स्कोर 1 विकेट खो दिया। अविषेक दास ने दिव्यांश सक्सेना को महमदुल हसन को कैच थमाकर वापस पवेलियन लौटा दिया।
|
शाकिब- सक्सेना में हुई भिड़ंत
बांग्लादेश के लिये तंजिम हसन शाकिब ने 4 ओवर गेंदबाजी की है और 2 मेडन फेंके, इस दौरान शाकिब ने सिर्फ 7 रन ही दिये। इस बीच मैच के दूसरे ही ओवर में मैदान पर खींचातान देखने को मिली। शाकिब ने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर इनस्विंगर फेंकी तभी दिव्यांश ने उसे सीधे बल्ले से खेल दिया।
शाकिब ने गेंद पकड़ कर वापस दिव्यांश की तरफ फेंक दिया, दिव्यांश के सर पर गेंद लगने से बाल-बाल बची। जिसके बाद शाकिब औऱ सक्सेना के बीच थोड़ी से झड़प देखने को मिली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
