Flashback 2021 : इंग्लैंड के 5 बल्लेबाज रहे किस्मत वाले, 'जीरो' पर आउट होने से बच गए
स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा) : साल 2021 में फैंस को कई ऐसे मैच देखने को मिले जिससे उनका खूब मनोरंजन हुआ। वहीं कुछ टीमों के लिए यह साल बेहद खराब रहा। साल के अंत में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों एशेज सीरीज के शुरूआती तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। साथ ही इस साल हुए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी उन्हें हार का सामना कर खिताब के करीब जाने से चूकना पड़ा। कुल मिलाकर इंग्लैंड के लिए साल खास नहीं रहा, क्योंकि उनके नामी खिलाड़ी भी खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। अंदाजा इस आंकड़े से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज 2021 में सबसे ज्यादा बार डक आउट हुए हैं। यानी कि बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गए। हालांकि उनके 5 बल्लेबाज किस्मत वाले रहे जो इस साल टेस्ट में 'जीरो' पर आउट होने से बच गए।
यह भी पढ़ें- भारत कैसे जीत सकता है आगामी दो वर्ल्ड कप? गावस्कर ने दिया 1983 का उदाहरण

इंग्लिश बल्लेबाजों ने किया शर्मसार
एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा डक आउट होने वाली टीमों की सूची में इंग्लैंड सबसे ऊपर है। दुर्भाग्य से, इंग्लैंड ने अपना ही रिकॉर्ड इस साल तोड़ दिया। साल 2021 में इंग्लैंड के लिए 25 क्रिकेटर्स खेल चुके हैं, जिसमें 20 क्रिकेटर एक बार तो जरूर 'जीरो' पर आउट हुए हैं। शून्य पर आउट हुए 25 इंग्लिश क्रिकेटर 15 टेस्ट में 54 बार 302 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए अपने विकेट गंवा चुके। इससे पहले 1998 में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 54 बार डक किया का सामना किया था। हालांकि उस समय 28 खिलाड़ी एक साथ 16 टेस्ट मैच खेल रहे थे। इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और भारत टाॅप पांच में हैं। वेस्टइंडीज ने 2000 में 44 डक का रिकॉर्ड बनाया था। ऑस्ट्रेलिया ने 1999 में 40 बार और 2018 में भारत ने 39 बार ऐसा किया था।

इंग्लैंड के ये 5 बल्लेबाज रहे किस्मत वाले
लेकिन इंग्लैंड के पास ऐसे पांच क्रिकेटर हैं जिन्होंने इस साल 'जीरो' पर एक बार भी विकेट नहीं गंवाया है। बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, क्रेग ओवरटन, बेन फॉक्स और ओली पोप उन अंग्रेजी बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने 2021 में टेस्ट मैच में एक भी बार जीरो पर विकेट नहीं गंवाया है। पोप 18 टेस्ट पारियों में कम से कम एक रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। उनके बाद 14 टेस्ट पारियों में स्टोक्स, 6 टेस्ट पारियों में वोक्स और फॉक्स और 3 टेस्ट पारियों में ओवरटन थे।

एशेज के 3 मैचों में 11 डक दिखे
इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के तीन मैचों में ही 11 डक का का सामना कर लिया। इसके कारण उन्हें तीनों मैचों में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। ना सिर्फ हार का, बल्कि वो सीरीज भी हार गए। ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार एशेज सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इंग्लैंड की टीम का साल 2021 में 50वां डक तीसरे टेस्ट में पहली पारी में हसीब हमीद के शून्य पर आउट होने के बाद पूरा हुआ था। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने आउट किया था। हमीद ने मुकाबले में 10 गेंदों का सामना किया, फिर भी कोई रन नहीं बना पाए थे। फिर दूसरी पारी में इंग्लैंड के 4 बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गए, जिस कारण उनकी टीम महज 68 रनों पर ना सिर्फ ढेर हुई बल्कि एक पारी और 14 रन से मैच भी हार गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
