
1. 47 गेंदों में 74 रन, भारत बनाम अफगानिस्तान, टी20 विश्व कप, 2021
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खराब शुरुआत के बाद टीम इंडिया का लगभग सफाया हो गया था। सुपर 12 में शुरूआती दो हार ने उन्हें सेमीफाइनल की दाैड़ से बाहर कर दिया था, लेकिन 3 मैचों में भारत ने बड़ी जीत दर्ज की थी, जिसमें रोहित का बड़ा प्रदर्शन सामने आया था। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही थी और रोहित ने केएल राहुल के साथ मिलकर गेंदबाजों को सफाया कर दिया। रोहित ने 47 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। साथ ही, 157.45 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अफगानिस्तान यह मैच 68 रन से हार गया। अपने 20 ओवर में उन्होंने 144 रन बनाए और भारत बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहा। रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

2. 34 गेंदों में 64 रन, भारत बनाम इंग्लैंड, इंग्लैंड का भारत दौरा, 2021
इंग्लैंड की टीम फरवरी महीने भारत आई थी। पांचवें टी20 मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज अंग्रेजी गेंदबाजी पर हावी हुए थे। जैसे ही भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरा, कोहली और रोहित की जोड़ी ने आते ही तेज खेलना शुरू कर दिया। इंग्लिश लाइनअप में हर गेंदबाज पर उनका दबदबा था। रोहित ने 188.24 की स्ट्राइक रेट के साथ 34 गेंदों में 64 रन की पारी खेली और उनकी पारी में चार चौके और पांच छक्के शामिल थे। उन्हें विराट कोहली का समर्थन मिला, जिन्होंने 52 गेंदों में 80 रन बनाए थे। उनकी साझेदारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 224 रन बनाए। भारत के विशाल स्कोर के जवाब में इंग्लैंड 188 रन बनाने में सफल रहा। यह इस साल रोहित की बेहतरीन पारियों में से एक है।

3. 145 गेंदों में 83 रन, भारत बनाम इंग्लैंड, भारत का इंग्लैंड दौरा, 2021
भारत द्वारा इंग्लैंड को घरेलू सीरीज में हराने के बाद, सभी को उम्मीद थी कि अंग्रेज वापसी करेंगे। टीम इंडिया जैसे ही इंग्लैंड में अपनी निर्धारित टेस्ट सीरीज खेल रही थी, सभी की निगाहें बल्लेबाजों पर टिकी थीं। इसका मुख्य कारण यह है कि पिछले कुछ सालों में बल्लेबाजों ने विदेशी परिस्थितियों में अच्छी साझेदारी करने के लिए संघर्ष किया है। हालांकि, रोहित और राहुल ने सभी बाधाओं को पार किया। इंग्लैंड के पहले गेम को ड्रॉ करने में सफल होने के बाद, भारत ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की। राहुल ने 250 गेंदों में 129 रन की शानदार पारी खेली, तो रोहित भी शानदार रहे। मुश्किल हालात में रोहित 145 गेंदों में 83 रन बनाने में सफल रहे। रोहित अपना पहला विदेशी शतक बनाना चाह रहे थे। हालांकि, उन्हें महान जेम्स एंडरसन ने बोल्ड कर दिया था।

4. 231 गेंदों में 161 रन, भारत बनाम इंग्लैंड, इंग्लैंड का भारत दौरा, 2021
चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारत हार गया था, क्योंकि चेन्नई की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल नहीं थी। लेकिन अगले ही मैच में भारत ने वापसी की। यह मैच में चेन्नई में खेला गया था। जहां अन्य बल्लेबाजों के लिए यहां खेलना मुश्किल लग रहा था तो वहीं रोहित शर्मा ने एक बड़ा शतक बना दिया था। उन्होंने पहली पारी में 231 गेंदों में 161 रन बना दिए, जिसमें 18 चौके और दो छक्के शामिल रहे। इसके अलावा, वह ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे के साथ दो शानदार साझेदारियों में भी शामिल थे। जैसे ही इंग्लिश लाइनअप रवि अश्विन के जाल में फंस गया, भारत ने 317 रनों के अंतर से मैच जीत लिया। यह मैच रोहित और अश्विन के लिए खास बना।

5. 256 गेंदों में 127 रन, भारत बनाम इंग्लैंड, भारत का इंग्लैंड दौरा, 2021
रोहित के बल्ले से सबसे अच्छी पारी सबसे कठिन परिस्थितियों में इंग्लैंड के खिलाफ आई। पांच मैचों की सीरीज का चाैथा मैच केनिंग्टन ओवल में खेला गया। पहली पारी में भारत 191 पर सिमट गया था। वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाकर 101 रनों की बढ़त बना ली। मैच फंसता दिख रहा था, लेकिन रोहित फिर टीम के लिए काम आए। रोहित क्रीज पर जम गए 256 गेंदों में 127 रन बनाकर भारत के लिए दूसरी पारी में 466 रन बनाने में योगदान दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 210 पर ढेर होकर 157 रनों से हार गई।


Click it and Unblock the Notifications
