For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Flashback 2021: जानें क्या रहे कोहली से जुड़े गूगल किये सबसे ज्यादा सवाल, वीडियो में खुद दिया जवाब

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेटर्स में से एक हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान ने पिछले कुछ सालों में क्रिकेट की सरजमीं पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये। दुनिया के महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार होने के चलते बहुत सारे फैन्स उनके बारे में जानने की चाह रखते हैं और गूगल पर जानकारी ढूंढने की कोशिश करते हैं। साल 2021 में भी फैन्स ने कप्तान कोहली को लेकर कई सारे सवाल किये हैं जिसको लेकर खुद विराट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने इन सवालों का जवाब दिया।

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए 2021 में खुद से जुड़े पूछे गये सबसे ज्यादा सवालों का जवाब दिया। मौजूदा समय में ज्यादातर मशहूर हस्तियां यह करती नजर आ रही हैं। हालांकि कोहली ने बहुत ही मजेदार तरीके से इन सवालों का जवाब दिया और वीडियो में हीलियम गैस के साथ नजर आये। वह सवालों का जवाब देने से पहले हीलियम गैस को अंदर ले रहे थे जिसकी वजह से उनकी आवाज बदलकर काफी पतली हो जा रही थी और मजेदार लग रही है।

और पढ़ें: जानें कौन हैं रविचंद्रन अश्विन के पसंदीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी, खुद लिया मौजूद समय के 3 प्लेयर्स का नाम

कोहली ने अपनी इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि हल्के-फुल्के अंदाज में हीलियम गुब्बारे वाली आवाज। कोहली के बारे में सबसे ज्यादा पूछे गये सवालों में एक था कि वो क्या करते हैं, जिसके जवाब में कप्तान ने कहा कि वो क्रिकेट खेलते हैं। वहीं दूसरा सवाल जो सबसे ज्यादा पूछा गया था कि क्या उनके पास अपना प्राइवेट जेट हैं। कोहली ने बताया कि उनके पास प्राइवेट जेट नहीं हैं।

कोहली ने ब्लैक वॉटर पीने को लेकर भी अपना जवाब दिया और बताया कि उन्होंने कई बार कोशिश की लेकिन नियमित रूप से उसका सेवन कर पाने में नाकाम रहे। इतना ही नहीं कोहली से उनकी पढ़ाई को लेकर भी सवाल किया गया है कि वो पढ़ाई में किस तरह के स्टूडेंट रहे थे। कोहली ने इसके जवाब में कहा कि वो क्लास के टॉपर नहीं थे लेकिन सबसे पीछे भी नहीं थे। वह पढ़ाई में ठीक-ठाक थे।

और पढ़ें: जानें क्यों IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में होगी देरी, दिसंबर के बजाय कब होगी खिलाड़ियों की नीलामी

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली को लेकर अफवाह उड़ी थी कि वो नेटफ्लिक्स की मशहूर वेब सीरीज मनी हाइस्ट में एक छोटा सा कैमियो कर रहे हैं, हालांकि जब शो का आखिरी सीजन आया तो यह साफ हो गया कि वो इसमें नहीं थे। कोहली ने भी इसको लेकर यही जवाब दिया। जब कोहली से पूछा गया कि क्यो वो पंजाबी बोल सकते हैं तो उन्होंने 2-3 लाइनें पंजाबी में बोलकर बात की।

गौरतलब है कि कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंचे हैं जहां पर उन्होंने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के साथ होगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम क्रिकेट इतिहास में आज तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है, ऐसे में कोहली के पास इतिहास बदलने का मौका है।

यहां देखें वीडियो-

Story first published: Wednesday, December 22, 2021, 16:19 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+