AUS vs NZ: पर्थ में सुपरमैन बने स्टीव स्मिथ, हवा में पकड़ा जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची कीवी टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में दूसरे दिन संघर्ष करती दिखाई दी। ऑस्ट्रेलिया के लिये तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम 109 रन पर 5 विकेट खो चुकी है, जिसमें से 4 विकेट मिचेल स्टार्क ने निकाले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मार्नस लाबुशेन के टेस्ट में लगातार तीसरे शतक की बदौलत पहली पारी में 416 रन बनाये जिसमें लाबुशेन ने 143 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: Ranji Trophy: झारखंड ने तोड़ा रणजी ट्रॉफी का 85 साल पुराना इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
वहीं जवाब देने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और सिर्फ 2 रन पर ही उसने 2 विकेट खो दिये। इस दौरान न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने रॉस टेलर के साथ मिलकर कीवी पारी को शुरुआती झटकों से उबारने की कोशिश की लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के शानदार कैच की बदौलत पूरा मैच ही बदल गया।
|
सुपरमैन बने स्टीव स्मिथ, हवा में लपककर एक हाथ से लिया कैच
कीवी टीम को शुरुआती झटकों से उबार रहे न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन 34 रन के स्कोर पर खेल रहे थे तभी मिचेल स्टार्क गेंदबाजी करने आये। उनकी एक गेंद पर केन विलियमसन के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और दूसरी स्लिप पर स्टीव स्मिथ ने उनका शानदार कैच पकड़ा। स्टीव स्मिथ ने यह कैच हवा में लपककर एक हाथ से पकड़ा। कैच इतना शानदार था कि कीवी टीम के कप्तान भी हैरान रह गये।
स्टार्क की गेंद पर स्मिथ ने स्लिप में अपनी दाईं तरफ हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से कैच पकड़ा।

मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ विलियमसन का कैच
स्टीव स्मिथ का यह शानदार कैच कीवी पारी के लिये टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ क्योंकि एक वक्त 75 रन पर 2 विकेट गंवा कर खेल रही न्यूजीलैंड की टीम ने इस कैच के बाद अगले 20 रन के अंदर 2 विकेट और खो दिये, जिसके चलते उसका स्कोर 97 रन पर 5 विकेट हो गया था।
मिचेल स्टार्क ने न्यूजीलैंड के 4 विकेट झटक लिये हैं।
|
वायरल हो रहा है कैच का वीडियो
दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स के बीच इस कैच की चर्चा है। क्रिकेट डॉट एयू ने अपने ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
कैच पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा- यह क्या कोई पक्षी है? या कोई प्लेन? नहीं यह स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने करिश्माई कैच पकड़ा है।

पिंक बॉल टेस्ट में खेला जा रहा है मैच
डे-नाइट टेस्ट मैच में अब तक अजेय रही ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रारूप में अपना 7वां मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ के मैदान पर खेल रही है। पर्थ के मैदान पर इस प्रारूप में खेला जाने वाला यह पहला मैच है। शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने 109 रन के स्कोर पर 5 विकेट खो दिये हैं। रोस टेलर 66 रन बनाकर बीजे वाटलिंग के साथ मैदान पर जमे हैं। वाटलिंग ने अभी तक 8 गेंद खेली है और खाता नहीं खोला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
