IPL Auction 2020: 11 खिलाड़ियों के लिये दिल्ली लगायेगी बोली, इन प्लेयर्स पर होगी नजर
नई दिल्ली। आईपीएल के 12वें सीजन में पूरी तरह से लीग में उतरी दिल्ली की टीम की नजर इस बार भी पिछले प्रदर्शन को जारी रखते हुए पहली बार खिताब जीतने पर होगी। ट्रेडिंग विंडो के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम बेहद सक्रिय रोल निभाया था और कुछ ऐसा ही रोल वो नीलामी के दौरान भी अदा करना चाहेगी। आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी के लिये आरसीबी के बाद दिल्ली कैपिटल्स ही ऐसी टीम है जिसके पास सबसे ज्यादा खिलाड़ियों की जगह खाली है। दिल्ली कैपिटल्स के पास 11 खिलाड़ियों की जगह है जिसमें से वह 6 भारतीय और 5 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है। हालांकि आरसीबी की तरह दिल्ली कैपिटल्स के पास भी पैसे खर्च करने की सीमा सिर्फ 27.85 करोड़ है।
और पढ़ें: आईपीएल नीलमी से जुड़ी अन्य खबरों के लिये क्लिक करें
ऐसे में घरेलू क्रिकेटर्स की भरमार वाली दिल्ली कैपिटल्स की नजर कुछ विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने पर होगी लेकिन बावजूद इसके वह 2 से ज्यादा महंगे विदेशी खिलाड़ियों को शामिल नहीं कर सकती।
और पढ़ें: आईपीएल से जुड़ी हर अपडेट के लिये क्लिक करें

ट्रेडिंग विंडो में जबरदस्त एक्टिव रही दिल्ली कैपिटल्स
आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी। टीम में कोच रिकी पॉन्टिंग के साथ भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी उसकी ताकत है। ट्रेडिंग विंडो के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने अजिंक्य रहाणे औऱ आर अश्विन को टीम से जोड़कर इस ताकत को बढ़ाया है। टीम ने जगदीश सुचित और राहुल तेवतिया को रिलीज किया है जबकि मयंक मार्कंडेय को मुंबई से ट्रेड कर राजस्थान रॉयल्स को सौंप दिया। वहीं ट्रेंट बोल्ट औऱ शेफरॉन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया।

टीम को इस रोल में खिलाड़ियों की दरकार
दिल्ली की टीम नीलामी के दौरान उन कमियों को दूर करने की कोशिश करेगी जो 2019 के दौरान रह गई थी उसे दूर करने की होगी। पिछले सीजन में दिल्ली की टीम का टॉप ऑर्डर मजबूत है लेकिन निचले क्रम की कमजोरी के चलते टीम कई बार बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। ऐसे में उसे एक ऐसे विदेशी खिलाड़ी की जरूरत है जो फिनिशर का रोल अदा कर सके।
हर्षल पटेल और क्रिस मॉरिस को रिलीज करने के बाद दिल्ली की टीम की नजरें कुछ अच्छे ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर भी होगी। वहीं टीम में ऋषभ पंत के रूप में एक ही विकेटकीपर है तो दिल्ली की टीम बैकअप के रूप में एक और विकेटकीपर बल्लेबाज को शामिल करना चाहेगी। इसके लिये दिल्ली की टीम किसी अनकैप्ड खिलाड़ी को भी शामिल कर सकती है। वहीं टीम तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का बैकअप भी रखना चाहेगी ताकि उनकी अनुपस्थिति में भी स्कोर को बचा सके।

नीलामी के दौरान इन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली की टीम फिनिशर के लिये ग्लेन मैक्सवेल, शिमरॉन हेटमायर, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, इयॉन मॉर्गन, डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है। वहीं ऑलराउंडर ऑपशन्स में दिल्ली की टीम सैम करन, क्रिस मौरिस, कार्लोस ब्राथवेट, जेम्स नीशाम, मार्कस स्टॉयनिस, मिशेल मार्श, डेन क्रिस्श्चन पर दांव लगा सकती है।
कगिसो रबाडा के बैकअप में दिल्ली कैपिटल्स शेल्डन कॉर्टल, मुस्ताफिजुर रहमान, पैट कमिंस, ऐंड्रू टाय, केन रिचर्डसन, आंद्रे नॉर्त्जे, डेल स्टेन, केसेरिक विलियमस पर दांव लगा सकती है। साथ ही टीम में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में विष्णु विनोद, अंकुश बैंस, नमन ओझा, कुसल परेरा, हेनरिक क्लासेन, मुशफिकुर रहीम को टीम में शामिल किया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
