नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के लिये कोलकाता में आज (गुरुवार) सभी टीमें खिलाड़ियों की नीलामी के लिये एकत्रित हो रही हैं। वहीं आज सभी की नजरें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पर होगी। अब तक एक भी खिताब न जीत पाने वाली आरसीबी की टीम हमेशा से बड़े स्टार खिलाड़ियों के लिये जानी जाती है लेकिन इस बार इस टीम ने सबसे ज्यादा खिलाड़ी रिलीज किये हैं। इतना ही नहीं टीम ने पूरी मैनेजमेंट बदल दिया है, नये कोचिंग स्टाफ के साथ आरसीबी की टीम की नजर उन खिलाड़ियों को चुनने पर होगी जो शायद इस बार उसका खिताबी सूखा खत्म कर सके।
आईपीएल में आज 73 जगहों के लिये नीलामी होगी जिसमें से 12 खिलाड़ियों की जगह आरसीबी की टीम में है। आरसीबी की टीम के पास कुल 27.90 करोड़ रुपये बचे हैं जबकि वह 57.10 करोड़ रुपये खर्च चुकी है। आरसीबी की टीम फिलहाल विदेशी खिलाड़ियों की जरूरत है जो उसकी टीम को मजबूती दे सकें। इसमें टीम को विदेशी ऑलराउंडर, विकेटकीपर बल्लेबाज और तेज गेंदबाज की दरकार है।
और पढ़ें: IPL 2020: 10 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल से कमाया है सबसे ज्यादा पैसा, नंबर 1 को देखकर चौंक जायेंगे आप
इनके अलावा आरसीबी की टीम क मध्यक्रम में उपयोगी बल्लेबाजों की भी जरूरत होगी। आरसीबी की टीम इस बार कप्तान कोहली और एबीडी की निर्भरता से उभरना चाहेगी और टीम में कुछ उपयोगी खिलाड़ियों को लेना चाहेगी।
आरसीबी की टीम की सबसे बड़ी समस्या है बजट की कमी, दरअसल टीम के पास जगह काफी है लेकिन पैसे काफी कम है। ऐसे में आरसीबी की टीम अधिक से अधिक एक ही महंगा विदेशी खिलाड़ी खरीद सकती है।
आरसीबी की टीम विदेशी खिलाड़ियों में एरॉन फिंच, ग्लेन मैक्सवेल, शिमरॉन हेटमायर, जिमी नीशाम और शेल्डन कॉटरल के पीछे जा सकती है जबकि घरेलू खिलाड़ियों में प्रियम गर्ग, विराट सिंह, यूसुफ पठान और रोहन कदम पर नजर होगी।
और पढ़ें: 2nd ODI, IND vs WI: वनडे में दूसरी हैट्रिक लेने के बाद जानें क्या बोले कुलदीप यादव
फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम
टीम- एबी डि विलियर्स, विराट कोहली, गुरकीरत सिंह, मोईन अली, पार्थिव पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंग्टन सुंदर, नवदीप सैनी, देवदत्त पडीक्कल, युजवेंद्र चहल