2nd ODI, IND vs WI: वनडे में दूसरी हैट्रिक लेने के बाद जानें क्या बोले कुलदीप यादव
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच में विराट सेना ने चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की हैट्रिक के दम पर 107 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है और कटक में होने वाला सीरीज का आखिरी मैच निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी अपने नाम सीरीज करेगी। एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले गये इस मैच में कुलदीप यादव ने तीन गेंदों में 3 विकेट लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय बन गये हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: 10 खिलाड़ी जिन्होंने आईपीएल से कमाया है सबसे ज्यादा पैसा, नंबर 1 को देखकर चौंक जायेंगे आप
वेस्टइंडीज के खिलाफ हैट्रिक लेने के बाद कुलदीप यादव ने कहा कि उनके लिए इस अनुभव को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।

लगातार टीम से अंदर-बाहर पर जानें क्या बोले कुलदीप यादव
मैच के बाद कुलदीप ने कहा, ' आज का दिन मेरे लिए एक दम सही रहा। मैं वनडे में दूसरी बार हैट्रिक ले पाने में सफल रहा। मैं इस अनुभव को शब्दों में बयान नहीं कर सकता। मैं बेहद खुश हूं।'
पिछले कई महीनों से लगातार टीम से अंदर-बाहर हो रहे कुलदीप यादव ने कहा, 'मेरे लिए यह छह-आठ महीने मुश्किल रहे थे। मैं 4-5 महीनों से टीम में वापसी के लिये काफी मेहनत कर रहा था। लेकिन अब मैं अच्छी गति और विविधता से गेंदबाजी कर रहा हूं इसलिए यह मेरे लिए यह काफी संतोषजनक बात है।'

वनडे में दूसरी हैट्रिक लेने पर जानें क्या बोले कुलदीप
अपनी गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए कुलदीप ने कहा, 'मैदान पर ज्यादा ओस नहीं थी और हम जानते थे कि वो अटैकिंग अंदाज में क्रिकेट खेलेंगे। मेरी कोशिश सिर्फ अपनी गति और विविधता में मिश्रण करने की थी।'
गौरतलब है कि कुलदीप यादव ने 33वें ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर 3 विकेट लेकर वनडे में दूसरी बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया। उन्होंने इससे पहले कोलकाता में 21 सितंबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

कुछ इस अंदाज में कुलदीप यादव ने ली हैट्रिक
कुलदीप यादव ने चौथी गेंद पर पहले शाई होप को विराट कोहली के हाथों कैच कराया और फिर जेसन होल्डर को बिना खाता खोले ऋषभ पंत के हाथों स्टंपिंग करा दूसरा विकेट हासिल किया। ओवर की आखिरी गेंद पर कुलदीप ने अल्जारी जोसेफ को दूसरी स्लिप पर खड़े केदार जाधव के हाथों कैच करा कर हैट्रिक पूरी की।
वनडे में भारत के लिए अभी तक चेतन शर्मा, कपिल देव, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी ही हैट्रिक ले सके हैं। भारत ने इस मैच में 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में विंडीज 43.3 ओवरों में 280 रनों पर सिमट गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
