Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिर किस बात को लेकर कोहली हो गए शास्त्री पर गुस्सा, सच आया सामने

World Cup 2019 AUS vs ENG: Virat Kohli gets angry on Ravi Shastri, secret reveals | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने आईसीसी विश्व कप 2019 के फाइनल के लिए टिकट कटवाया तो वहीं करोड़ों भारतीय फैंस को निराशा हाथ लगी। भारत को जब 240 का लक्ष्य मिला तो लग रहा था कि टीम जीत सकती है लेकिन कीवियों गेंदबाजों ने भारत के शुरूआती 3 विकेट 5 रनों पर ही समेट दिए। जिम्मेवारी ऋषभ पंत पर आई लेकिन वो भी 32 रन बनाकर आउट हो गए। पंत के आउट होते ही कप्तान विराट कोहली गुस्से में आकर कोच रवि शास्त्री से कुछ बातें करते दिखे। इसके बाद कई अटकलें लगाई जानें लगीं लेकिन कोहली ने मैच के बाद बताया कि आखिर उनसे शास्त्री से क्या बात हुई थी।

हुई थी यह बात

हुई थी यह बात

मैच के बाद जब विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनसे पत्रकारों ने इस मुद्दे पर सवाल पूछा। उनसे पूछा गया कि आखिर पंत के आउट होने के बाद वो शास्त्री से क्या बात कह रहे थे? इस पर विराट कोहली ने जवाब दिया, 'मैं उनसे उस समय के हालात पर चर्चा कर रहा था। मैं उनसे बल्लेबाज को क्या सूचना देनी चाहिए इस पर बात कर रहा था।' बता दें कि कोहली काफी खफा नजर आए। वे ड्रेसिंग रूम के अंदर से तेजी से निकले और बाहर गए। वहां बैठे मुख्‍य कोच रवि शास्‍त्री से वे गुस्‍से से बात करते नजर आए। माना जा रहा है कि वे पंत के आउट होने के तरीके पर बात कर रहे थे।

45 मिनट के गलत खेल से हार गई टीम इंडिया, विराट ने बताया कहां हुई चूक

पंत के शाॅट से दिग्गज क्रिकेटर खफा

पंत के शाॅट से दिग्गज क्रिकेटर खफा

पंत के आउट होने के तरीके ने कई पूर्व क्रिकेटरों को भी खफा किया। इंग्‍लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन, एक्‍सपर्ट हर्षा भोगले ने पंत की पारी पर खुशी जताई लेकिन साथ ही कहा कि उन्‍हें ऐसा शॉट नहीं मारना चाहिए। पीटरसन ने तो यह भी कहा कि कितनी बार ऋषभ पंत को ऐसे आउट होते देखेंगे। यही वजह थी कि उन्‍हें शुरू में वर्ल्‍ड कप टीम में नहीं लिया गया था। वैसे सिर्फ पंत का खराब शॉट ही भारत की हार की वजह नहीं बना। टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। के एल राहुल, विराट कोहली, रोहित शर्मा सिर्फ 1-1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ऐसा रहा मैच

ऐसा रहा मैच

बता दें कि भारत को न्यूजीलैंड ने 240 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन जवाब में भारत ने 5 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए। लोकेश राहुल, रोहित शर्मा व विराट कोहली महज 1-1 रन बनाकर चलते बने। हालांकि बीच में रविंद्र जडेजा ने जरूर मैच बनाने की कोशिश की लेकिन अंत में कीवी गेंदबाजों ने 221 रनों पर ही भारतीय टीम को समेट दिया। भारत की तरफ से जडेजा ने 77 तो धोनी ने 50 रन बनाए जो टीम को जीत नहीं दिला सके।

VIDEO : तूफानी पचासा जड़ते ही जडेजा ने की 'तलवारबाजी', कमेंट्री बाॅक्स की ओर देख मनाया जश्न

Story first published: Thursday, July 11, 2019, 11:20 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+