विश्व कप में भी छाया 'रसेल फैक्टर', 421 रन बनाकर वेस्टइंडीज ने दी न्यूजीलैंड को मात
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की टीम को कागजों में बेहद ही विध्वंसक टीम माना जाता है। आईपीएल में इसके खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की बानगी दिखा चुके हैं और अपना दिन होने पर इस टीम के बल्लेबाज दुनिया के किसी भी गेंदबाज को बख्शते नहीं हैं। विश्व कप जीतने की दावेदार नहीं मानी जा रही विंडीज टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वार्म-अप मैच में 400 रनों से ऊपर का स्कोर बनाकर एक बार फिर से अपने धुरंधरों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी क्षमता का परिचय दिया है।

ये है आंद्रे रसेल की वेस्टइंडीज-
इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 49.2 ओवरों में 421 रन बनाए और ऑल-आउट हो गई। शाई होप की शतकीय पारी के बाद जेसन होल्डर और आंद्रे रसेल ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम को आराम से 400 पार करने में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल में अपने प्रदर्शन ने सबको चकित करने वाले रसेल ने विश्व कप में अपने चयन को सही साबित करते हुए केवल 25 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। अगर रसेल की यही अंदाज विश्व कप में भी जारी रहता है तो निश्चित तौर पर यह प्रतियोगिता आगे जाकर और भी ज्यादा रोमांचक होने वाली है।

होप के साथ गेल और होल्डर भी चले-
इतना ही नहीं ओपनिंग में आकर क्रिस गेल ने भी दमदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर 36 रनों की तेज पारी खेली। रसेल के अलावा गेल ऐसे दूसरे बल्लेबाज रहेंगे जिन पर दुनिया भर के प्रशंसकों की निगाहें टिकी हुई हैं। वेस्टइंडीज के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज शाई होप ने केवल 86 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली। कप्तान होल्डर ने भी 32 गेंदों पर 47 रनों का योगदान दिया। जिसके जवाब में कीवी टीम 47.2 ओवरों में मात्र 330 रन बनाकर ढेर हो गई। कीवी टीम की ओर से रॉस टेलर ने एक बार फिर अर्धशतक बनाते हुए 64 गेंदों पर 85 रन बनाए। उनको टॉम ब्लंडेल का भी साथ मिला जिन्होंने 89 गेंदों पर 106 रन बनाए।
World Cup 2019: मांजरेकर ने दिया स्टार तेज गेंदबाज को टीम इंडिया से बाहर करने का सुझाव

विश्व कप के रोमांच के लिए कैरेबियाई अंदाज जरूरी-
इसके बावजूद बाकी बल्लेबाजों के नाकाम रहने के कारण कीवी टीम यह मुकाबला 91 रनों से हार गई। भारत को अपने पहले वार्म-अप में हराने वाली कीवी टीम की इस तरह हार ने विश्व का रोमांच बढ़ा दिया है। सभी चाहते हैं वेस्टइंडीज इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करे। विडींज फैंस पूरी दुनिया भर में फैले होते हैं और कैरेबियाई क्रिकेटरों के खेलने के अंदाज के कारण यह संख्या बढ़ती ह जा रही है। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज टीम को अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 31 मई से पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलकर करनी है। यह मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
