Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जवानों को लेकर काफी गंभीर हैं गौतम, शहीदों के लिए पहले भी किए हैं ट्वीट

नई दिल्ली। आईपीएल केकेआर टीम के कैप्टन गौतम गंभीर अचानक से गुरूवार को उस वक्त ट्विटर पर ट्रोल होने लगे जिस वक्त उन्होंने जवानों की बदसलूकी को लेकर ट्विटर पर धावा बोला।

कश्‍मीर में सीआरपीएफ जवानों से बदतमीजी पर भड़के गौतम गंभीर-कहा हर थप्‍पड़ के बदले 100 जेहादी मरेंगे

उन्होंने भड़कते हुए कश्मीरी युवाओं द्वारा अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ की गई इस बदसलूकी पर हमला बोला और तीन ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी। गंभीर ने कहा कि जो भी आजादी की मांग कर रहे हैं, वह यहां (इस देश) से चले जाएं, कश्मीर हमारा है।

गंभीर ने अपने इस ट्वीट को #kashmirbelongs2us के साथ हैशटैग भी किया है, साथ ही दिल्ली के इस स्टार ने तिरंगे का अर्थ भी लोगों को समझाया।

चले जाएं, कश्मीर हमारा है...

चले जाएं, कश्मीर हमारा है...

गंभीर ने कहा कि जो भी आजादी की मांग कर रहे हैं, वह यहां (इस देश) से चले जाएं, कश्मीर हमारा है। गंभीर ने अपने इस ट्वीट को #kashmirbelongs2us के साथ हैशटैग भी किया है, साथ ही दिल्ली के इस स्टार ने तिरंगे का अर्थ भी लोगों को समझाया।

गुरमेहर कौर का साथ दिया

गुरमेहर कौर का साथ दिया

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब गंभीर ने इस तरह से ट्विटर पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले जब शहीद की बेटी और डीयू की छात्रा गुरमेहर कौर को लेकर विवाद हुआ था तो भी गंभीर ने वीडियो ट्वीट के जरिए गुरमेहर का साथ देते हुए उन लोगों की क्लास लगाई थी जिसने गुरमेहर पर निशाना साधा था।

बोलने की आजादी

बोलने की आजादी

गंभीर ने अपने ट्वीट में कहा था कि उनके दिल में भारतीय सेना को लेकर बहुत ज्यादा सम्मान है, हम एक आजाद देश में रहते हैं, यहां हर किसी को अपनी राय रखने का और बोलने की आजादी है।

वीरेंद्र सहवाग पर निशाना साधा

वीरेंद्र सहवाग पर निशाना साधा

अगर एक लड़की, जिसने अपने पिता को खोया हो, शांति कायम करने की इच्छा के चलते जंग की बातों को लेकर पोस्ट करती है तो उसे ऐसा करने का हक है। यह दूसरे लोगों के लिए यह दिखाने का मौका नहीं बनना चाहिए कि वे कितने देशभक्त हैं या उन्हें मिलकर उसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। गंभीर का निशाना वीरेंद्र सहवाग की ओर था जिन्होंने गुरमेहर कौर की बात पर चुटकी ली थी, हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांगी थी।

वीडियो तेजी से वायरल

आपको बता दें कि कश्मीर से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो की खूब निंदा भी हो रही है। यह वीडियो फौजियों के अपमान की है। इस वीडियो में सडक़ पर मार्च कर रहे इन जवानों को एक युवक लात मारने क कोशिश करता दिखाई देता है पर जवान धैर्य का परिचय देते हुए कोई जवाब नहीं देता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+